{"_id":"5a3d6e7b4f1c1bc5758babd2","slug":"31513975419-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेमीफाइनल में मेजबान वाराणसी को मिली हार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेमीफाइनल में मेजबान वाराणसी को मिली हार
Updated Sat, 23 Dec 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। 57वीं सीनियर यूपी स्टेट बॉस्केटबाल महिला और पुरुष चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मुकाबले में शुक्रवार को यूूपी कॉलेज के मैदान पर मेजबान वाराणसी को निराशा का मुंह देखना पड़ा। महिला और पुुरुष वर्ग में मेजबान टीम हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गई। महिला वर्ग के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में आगरा ने इलाहाबाद को 78-57 के अंतर से मात दी। आगरा की ओर से वर्तिका ने 24 और इलाहाबाद की वैष्णवी ने 40 प्वाइंट हासिल किए।
दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में एनई रेलवे की टीम ने वाराणसी को 70-51 से मात देकर फाइनल की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। एनई रेलवे की ओर से शरणजीत ने 21 और वाराणसी की ओर से प्रतिभा ने सर्वाधिक 12 प्वाइंट किए। पुरुष वर्ग के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में आरडीएसओ ने एनई रेलवे को 75-67 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में मेरठ ने मेजबान वाराणसी को 75-52 के अंतर से हराया। मेरठ की ओर से भाग्यांश ने 17 और वाराणसी की ओर से लवसिंह ने 12 प्वाइंट बनाए। महिला वर्ग का फाइनल आगरा और एनई रेलवे और पुरुष वर्ग का फाइनल आरडीएसओ और मेरठ के बीच खेला जाएगा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के खेल मंत्री चेतन चौहान होंगे।