{"_id":"5a397ae54f1c1b6a118b8f21","slug":"31513716453-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनारस का लंगड़ा, इलाहाबाद का अमरुद जाएगा दुबई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस का लंगड़ा, इलाहाबाद का अमरुद जाएगा दुबई
Updated Wed, 20 Dec 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ागांव। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्थित कार्गो टर्मिनल से बुधवार से वाराणसी से सीधे दुबई कार्गो सुविधा शुरू की जाएगी। इसका उद्घाटन अपेडा (कृषि और प्रसंस्कृत उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण) के चेयरमैन देवेंद्र कुमार सिंह करेंगे। कार्गो सुविधा शुरू होने से इलाहाबाद का अमरुद, बनारसी लगड़ा आम और पूर्वांचल की साग सब्जियों को दुबई आसानी से भेजा जा सकेगा। फिलहाल एयर इंडिया के विमान से सामान को सीधे शारजाह भेजा जाएगा। जहां से दुबई की दूरी बहुत कम है। इस सेवा के शुरू होने से यूएई के अन्य देशों से भी सीधा जुड़ाव होगा। अन्य देशों में भी पूर्वांचल की साग-सब्जियां भेजी जा सकेंगी। इसके लिए कस्टम एयरलाइंस, सुरक्षा एजेंसी पूरी तरह से तैयार है ।
इस बाबत एयरपोर्ट निदेशक अनिल कुमार राय ने बताया बुधवार से अंतराष्ट्रीय कार्गो की शुरुआत हो जाएगी। अब यहां से फल-सब्जियां आसानी से विदेश जा भेजी जा सकेंगी। इससे पूर्वांचल के किसानों को लाभ होगा।
विज्ञापन
इस बाबत एयरपोर्ट निदेशक अनिल कुमार राय ने बताया बुधवार से अंतराष्ट्रीय कार्गो की शुरुआत हो जाएगी। अब यहां से फल-सब्जियां आसानी से विदेश जा भेजी जा सकेंगी। इससे पूर्वांचल के किसानों को लाभ होगा।
विज्ञापन