{"_id":"59c2d18b4f1c1bb1688b5e8a","slug":"31505939851-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी में दिखाएंगे हरी झंडी, वडोदरा से खुलेगी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी में दिखाएंगे हरी झंडी, वडोदरा से खुलेगी ट्रेन
Updated Thu, 21 Sep 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 सितंबर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से न्यू महामना एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। शुभारंभ के बाद यह ट्रेन पीएम के पूर्व संसदीय क्षेत्र वडोदरा से वाराणसी के लिए रवाना होगी। इस साप्ताहिक ट्रेन के परिचालन की तैयारियों में उत्तर रेलवे जुट गया है।
वाराणसी से गाड़ी संख्या 22904, महामना एक्सप्रेस ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 6:10 बजे रवाना होगी और शनिवार की सुबह 9:40 बजे वडोदरा पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 22903, ट्रेन वडोदरा से वाराणसी के लिए प्रत्येक बुधवार को शाम 6:50 बजे रवाना होगी और दूसरे दिन गुरुवार की रात 10:20 बजे वाराणसी पहुंचेगी। यह ट्रेन 1531 किलोमीटर की यात्रा लगभग साढ़े 27 घंटे में तय करेगी। ट्रेन भरूच, सूरत, अमलनेर, भुषावल, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, छिवकी रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी। वाराणसी से वडोदरा के लिए नई ट्रेन के परिचालन के लिए कैंट रेलवे स्टेशन पर जोरदार तैयारियां शुरू हो गई हैं। ग्रेनाइड, फर्श के अधूरे काम निपटाए जा रहे है तो वहीं रंगाई पुताई भी शुरू हो गई है। वहीं वरिष्ठ अधिकारियों का आना भी शुरू हो गया है।
न्यू महामना में भी नही होगा थर्ड एसी
वाराणसी-दिल्ली के बीच संचालित महामना एक्सप्रेस की तरह ही नई महामना एक्सप्रेस में भी थर्ड एसी कोच नहीं होगा। इसमें फर्स्ट एसी का एक, सेकेंड एसी के दो और स्लीपर के आठ, जनरल बोगी चार, गार्ड ब्रेक यान, पैंट्रीकार सहित कुल 18 कोच होंगे। रेल सूत्रों की मानें तो थर्ड एसी की बोगियां तैयार हो रही हैं। आने वाले समय में उन्हें क्रमबद्ध तरीके से नए रैक में लगाया जाएगा। सीपीआरओ उत्तर रेलवे नीरज शर्मा ने बताया कि अभी ट्रेन की पूरी टाइमिंग ऑनलाइन नहीं हुई है। इसे ऑनलाइन करने की तैयारियां की जा रही हैं।