फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   केवी, श्रमजीवी समेत कई ट्रेनें दो दिन तक रद्द

केवी, श्रमजीवी समेत कई ट्रेनें दो दिन तक रद्द

Sun, 10 Sep 2017 02:15 AM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
केवी, श्रमजीवी समेत कई ट्रेनें दो दिन तक रद्द
वाराणसी। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन यार्ड परिसर तथा इसके समीप हो रहे ट्रैक के काम के कारण ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो रहा है। इसको देखते हुए रेलवे प्रशासन ने काशी विश्वनाथ, श्रमजीवी और पूर्वा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को दो दिन से तीन दिन तक के लिए रद्द कर दिया है। साथ ही कई ट्रेनें बदले रूट से चलाई जा रही हैं। कई ट्रेनें शनिवार को भी निरस्त रहीं।
विज्ञापन

नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस शनिवार को निरस्त रही। यह ट्रेन रविवार को भी कैंसिल रहेगी। वहीं, नई दिल्ली से आने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस रविवार और सोमवार को निरस्त रहेगी। इसी तरह राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस, जयनगर-नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस शनिवार को निरस्त रहीं। ये दोनों ट्रेनें रविवार को भी रद्द रहेंगी। नई दिल्ली से चलने वाली श्रमजीवी और स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस रविवार और सोमवार को कैंसिल रहेंगी। हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस भी शनिवार को निरस्त रही। रविवार को नई दिल्ली से चलने वाली पूर्वा एक्सप्रेस रद्द रहेगी। इसी तरह पुरी से नई दिल्ली जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस रविवार को और नई दिल्ली से चलने वाली यही ट्रेन मंगलवार को कैंसिल रहेगी। वहीं, शनिवार को वाराणसी-नई दिल्ली महामना एक्सप्रेस, नीलांचल एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-वाराणसी काशी विश्वनाथ को बदले मार्ग से चलाया गया, जिसके चलते ये ट्रेनें घंटों देरी से वाराणसी पहुंचीं। ट्रेनें रद्द होने और विलंबित होने की वजह से कैंट स्टेशन पर यात्रियों में अफरातफरी मची रही। पूरे दिन टिकट कैंसिल कराने के लिए करेंट काउंटर और आरक्षण काउंटर पर भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed