फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   30 scientists from five countries will discuss the origins and present of Ayurveda at BHU

Varanasi News: बीएचयू में आयुर्वेद के आदि-वर्तमान पर मंथन करेंगे पांच देशों के 30 वैज्ञानिक

Tue, 16 Dec 2025 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
30 scientists from five countries will discuss the origins and present of Ayurveda at BHU
वाराणसी में सोमवार को बीएचयू के मीड़िया हाल में आयुर्वेद पर अंतरराष्ट्रीय मंथन को लेकर प्रेसवार
बीएचयू स्थित केएन उडुप्पा सभागार में 17-19 दिसंबर तक आयुर्वेद औषधियों पर अंतरराष्ट्रीय मंथन होगा। इसमें दक्षिण कोरिया, श्रीलंका, बांग्लादेश सहित पांच देशों के आयुर्वेदाचार्य और वैज्ञानिक आएंगे। 2025 से वैश्विक स्वास्थ्य का नया मार्ग खुलेगा। भारत की प्राचीन चिकित्सा परंपरा आयुर्वेद को वैश्विक मंच पर नई पहचान मिलेगी। इस सम्मेलन की थीम कटिंग-एज रिसर्च इन आयुर्वेदः ट्रांसफॉर्मिंग ग्लोबल हेल्थ होगी।
विज्ञापन

आयुर्वेद में हो रहे नए रिसर्च, इनोवेशन और आगामी संभावनाओं के साथ ही इसकी बढ़ती ग्लोबल महत्ता को सामने लाया जाएगा। ये जानकारी सोमवार को बीएचयू के सूचना जनसंपर्क विभाग में प्रेस वार्ता के दौरान आयुर्वेद संकाय के प्रमुख प्रो. पीके गोस्वामी ने दी। आयोजन सचिव डॉ. एके द्विवेदी, संयुक्त आयोजन सचिव डॉ. आशुतोष पाठक और प्रो. केएन मूर्ति आदि ने कहा कि सम्मेलन में 30 से ज्यादा वैज्ञानिक सत्रों में 300 रिसर्च पेपर प्रस्तुत किए जाएंगे। ये आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा में हो रहे अत्याधुनिक अनुसंधान के बारे में होंगे। उद्घाटन सत्र 17 दिसंबर को सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक चलेगा। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी होंगे। अध्यक्षता आईएमएस निदेशक प्रो. एसएन संखवार करेंगे। दक्षिण कोरिया से प्रो. तकहोन ली, श्रीलंका कोलंबो से प्राे. हपुआराची और काठमांडो से प्रो. विजेंद्र शाह कार्यक्रम में आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed