{"_id":"6763289e24d09d04150f4ecc","slug":"3-students-got-gold-medals-and-160-got-degrees-in-the-joint-convocation-varanasi-news-c-20-vns1056-826602-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: गैस का बिल भेज कर महिला प्रोफेसर से 48 हजार की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: गैस का बिल भेज कर महिला प्रोफेसर से 48 हजार की ठगी
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू के विदेशी भाषा विभाग कला संकाय की सहायक प्रोफेसर चांदनी कुमारी से गेल बिल का झांसा देकर साइबर ठगों ने 48400 रुपये की धोखाधड़ी की। पीड़िता ने लंका थाने में केस दर्ज कराया है। प्रोफेसर ने बताया कि एक दिसंबर को उनके फ्लैट पर दो लोग आए और गैस का बिल बनाकर दियआ। दो दिसंबर को उसी बिल को अपडेट करने के लिए एक नंबर से फोन आया। फोन करने वाले बिल के रूप में प्राप्त राशि का उल्लेख किया। उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक दस्तावेज भेजा। कहा गया कि यह अपडेट बिल है। इसके बाद उनके खाता से 48400 रुपये कट गए। साइबर क्राइम रजिस्टर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने बताया कि बैंक ऑफ महाराष्ट्र की लापरवाही के कारण समय पर खाते को ब्लॉक न करने से पैसा ट्रांसफर हो गया। ब्यूरो
चोरी की चार बाइक के साथ दो गिरफ्तार
वाराणसी। वाहन चोरी के दो आरोपियों को लंका पुलिस ने लौटूवीर मंदिर के पास से गिरफ्तार किया। एक बाल अपचारी भी पकड़ा गया। निशानदेही पर चार चोरी की बाइक बरामद हुई। लंका इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि आरोपियों में आशापुर के लेढ़ूपुर निवासी राकेश पाल और बेटावर कला जमानिया निवासी दीपक है। गाजीपुर का बाल अपचारी भी है। वाहन लंका से चोरी किए गए थे। इन्हें बिहार सहित अन्य जिलों में बेचते थे। ब्यूरो