{"_id":"60b14d658ebc3e282f500d6c","slug":"278-recruits-take-oath-of-duty-city-news-vns5918525164","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशी : 278 रिक्रूटों ने ली कर्तव्य निष्ठा की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशी : 278 रिक्रूटों ने ली कर्तव्य निष्ठा की शपथ
विज्ञापन
पुलिस लाइन स्थित रिक्रूट प्रशिक्षण केंद्र में शुक्रवार को 278 रिक्रूट आरक्षियों को पुलिस कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। बारिश की वजह से पासिंग परेड नहीं हुई तो सामाजिक दूरी का पालन करते हुए टीन शेड के अंदर दो गज की दूरी से आरक्षियों को शपथ दिलाई गई।
छह माह से वाराणसी रिजर्व पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 2020 बैच के 278 रिक्रूट आरक्षी अब नागरिक पुलिस में शामिल हो गए। इस दौरान
पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश ने रिक्रूट आरक्षियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि प्रशिक्षण का यह प्रथम अध्याय रहा और अब थानों की ट्रेनिंग
शुरू होगी। मौके पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आरक्षियों को पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश, आईजी रेंज एसके भगत ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस प्रशिक्षण में आरक्षियों को समूह में कार्य करने, नेतृत्व करने का गुण विकसित कर पुलिस विभाग में चुनौती पूर्ण दायित्व का निर्वहन करने के लिए योग्य बनाया गया। प्रशिक्षण के लिए वाह्य में नियुक्त 12 आईटीआई और सात पीटीआई और अंत कक्षीय प्रशिक्षण के लिए 12 अध्यापकों में सात निरीक्षक और पांच उपनिरीक्षक नियुक्त थे। आरटीसी प्रभारी पद का दायित्व का निर्वहन निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह चौहान ने किया। अंत कक्षीय प्रशिक्षण के माध्यम से इन्हें भारतीय दंड संहिता, दंड प्रक्रिया संहिता, साक्ष्य अधिनियम, विविध अधिनियम, भारतीय संविधान, पुलिस रेगुलेशन, कंप्यूटर, साइबर क्राइम, पुलिस संगठन, कार्यप्रणाली व अनुशासन, विवेचना, अभियोजन, अपराध नियंत्रण, आपदा प्रबंधन, सुरक्षा, यातायात नियंत्रण, मानवाधिकार, विधि विज्ञान आदि में निपुण किया गया।