फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   26000 candidate come for second day of bhu entrance test

बीएचयू में दाखिले की जंगः दूसरे दिन 1551 सीटों के लिए 26000 ने आजमाई किस्मत

Mon, 01 May 2017 11:32 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 01 May 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
26000 candidate come for second day of bhu entrance test
काशी हिंदू विश्वविद्यालय में दाखिले की दौड़ - फोटो : अमर उजाला
काशी हिंदू विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए सोमवार को बीपीए (बैचलर ऑफ परफार्मिंग आर्ट्स), बीएफए (बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स) और बीए (आनर्स) सामाजिक विज्ञान की प्रवेश परीक्षा हुई।
विज्ञापन


प्रथम पाली में वाराणसी समेत देश के नौ शहरों में हुई बीपीए की 75 सीटों पर दाखिले के लिए साढ़े सात सौ अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षा दी। वहीं बीएफए की 77 सीटों पर 2883 अभ्यर्थियों ने किस्मत आजमाई। 
विज्ञापन


उधर शाम चार बजे से शुरू हुई बीए (आनर्स) सामाजिक विज्ञान की प्रवेश परीक्षा में शहर में करीब 18000 अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ी। बीएचयू परिसर समेत शहर भर में इस प्रवेश परीक्षा के लिए तीस केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि दिल्ली, कोलकाता, लखनऊ, गोरखपुर, भोपाल, जयपुर, इलाहाबाद और दक्षिणी परिसर में सात हजार अभ्यर्थियों ने किस्मत आजमाई। बीएचयू समेत संबद्ध कालेजों के बीए सामाजिक विज्ञान की 1551 सीटों के लिए करीब 26000 से अधिक अभ्यर्थियों ने अपनी दावेदारी पेश की।


द्वितीय पाली में शहर के कई परीक्षा केंद्रों का कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी ने निरीक्षण किया। उधर परीक्षा छूटने के बाद लंका चौराहे पर तकरीबन घंटे भर लोगों को जाम से जूझना पड़ा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed