{"_id":"590778244f1c1bcc3a4427ca","slug":"26000-candidate-come-for-second-day-of-bhu-entrance-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू में दाखिले की जंगः दूसरे दिन 1551 सीटों के लिए 26000 ने आजमाई किस्मत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू में दाखिले की जंगः दूसरे दिन 1551 सीटों के लिए 26000 ने आजमाई किस्मत
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 01 May 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय में दाखिले की दौड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी हिंदू विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए सोमवार को बीपीए (बैचलर ऑफ परफार्मिंग आर्ट्स), बीएफए (बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स) और बीए (आनर्स) सामाजिक विज्ञान की प्रवेश परीक्षा हुई।
प्रथम पाली में वाराणसी समेत देश के नौ शहरों में हुई बीपीए की 75 सीटों पर दाखिले के लिए साढ़े सात सौ अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षा दी। वहीं बीएफए की 77 सीटों पर 2883 अभ्यर्थियों ने किस्मत आजमाई।
उधर शाम चार बजे से शुरू हुई बीए (आनर्स) सामाजिक विज्ञान की प्रवेश परीक्षा में शहर में करीब 18000 अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ी। बीएचयू परिसर समेत शहर भर में इस प्रवेश परीक्षा के लिए तीस केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन
जबकि दिल्ली, कोलकाता, लखनऊ, गोरखपुर, भोपाल, जयपुर, इलाहाबाद और दक्षिणी परिसर में सात हजार अभ्यर्थियों ने किस्मत आजमाई। बीएचयू समेत संबद्ध कालेजों के बीए सामाजिक विज्ञान की 1551 सीटों के लिए करीब 26000 से अधिक अभ्यर्थियों ने अपनी दावेदारी पेश की।
द्वितीय पाली में शहर के कई परीक्षा केंद्रों का कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी ने निरीक्षण किया। उधर परीक्षा छूटने के बाद लंका चौराहे पर तकरीबन घंटे भर लोगों को जाम से जूझना पड़ा।