फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   26-hour power cuts, people suffering

26 घंटे बिजली गुल, लोग बेहाल

Thu, 28 Jul 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 28 Jul 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
भिखारीपुर उपकेंद्र से रेलवे स्टेशन कैंट को जाने वाली 33 केवी की केबल मंगलवार की शाम छह बजे पंचर हो गई। करीब 18 घंटे बाद लहरतारा के पास लोकेटर मशीन से फाल्ट ढूंढकर ठीक किया गया। बुधवार की रात 8 बजे आपूर्ति बहाल की गई। इस दौरान 26 घंटे तक कैंट स्टेशन एवं उत्तर रेलवे की कॉलोनियों के लोग बिजली के लिए बिलबिलाते रहे। बिजली, पानी के लिए हाहाकार मचा रहा। कैंट स्टेशन पर जेनरेटर के सहारे रूटीन का काम चलाया गया। टिकट बनाने व वाशिंग लाइन पर कुछ दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन



नगरीय विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधीक्षण अभियंता आशीष अस्थाना ने बताया कि रेलवे को केबल के दोहरीकरण के लिए पत्र भेजा गया है। जल्द ही रेलवे की ओर से पैसा जमा करने पर दूसरी केबल डाली जाएगी ताकि भविष्य में इस प्रकार की समस्या आने पर दूसरी लाइन से आपूर्ति दी जा सके। उधर बारिश के चलते भी शहर के कई इलाकों में सुबह से आपूर्ति बाधित रही। वरुणा पार इलाके के अलावा लंका, भेलूपुर, शंकुलधारा, सुंदरपुर, ककरमत्ता, महमूरगंज, सिगरा, औरंगाबाद आदि इलाकों में कटौती से जनता परेशान रही।  भिखारीपुर और मंडुवाडीह उपकेंद्र में नया सर्किट और ब्रेकर लगाने के लिए सुबह 10 से 2 बजे तक कटौती की गई।
विज्ञापन



नगरीय विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधीक्षण अभियंता अनिल वर्मा ने बताया कि 30 जुलाई से बुनकर बाहुल्य इलाकों में जांच अभियान चलाया जाएगा। उनकी बिजली से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने के साथ खराब बिजली मीटरों को बदला जाएगा। पासबुक भी बनवाया जाएगा। जरूरत के अनुसार लोड बढ़वाया जाएगा।बिल जमा करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



रामनगर में रात की कटौती से जनता परेशान है। विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों ने बुधवार को भाजपा एमएलसी लक्ष्मण आचार्य के आवास पर उनसे मुलाकात की। बिजली की समस्या के बारे में बताया।  इस मौके पर संतोष दूबे, राजन मिश्र, सूर्यकांत गुप्ता, गोपाल प्रजापति, राजकुमार चौरसिया शामिल रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed