फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   25 Vedic scholars anointed Shankaracharya with 11 sacred substances and took the idols for a boat ride

Varanasi News: 25 वैदिक विद्वानों ने 11 के द्रव्यों से शंकराचार्य का किया अभिषेक, विग्रहों को कराया नौका विहार

Tue, 10 Mar 2026 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
25 Vedic scholars anointed Shankaracharya with 11 sacred substances and took the idols for a boat ride
कांची कामकोटि पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य चंद्रशेखरेंद्र सरस्वती के 133वें जयंती महोत्सव पर सोमवार को दक्षिण भारत और काशी के 25 वैदिक विद्वानों ने विविध अनुष्ठान किए। 11 तरह के द्रव्यों से अभिषेक और पूजन किया। सतचंडी व महारुद्र पारायण हुआ। विग्रहों को नौका विहार कराया गया। विधायक नीलकंठ तिवारी व आरएसएस काशी प्रांत के पदाधिकारियों ने भी पूजन में शामिल हुए। मंगलवार को पूर्णाहुति पर 28 द्रव्यों से चंडी व रुद्र हवन होगा।
विज्ञापन

श्री गुरुचरणसेवा समिति के बैनर तले हनुमान घाट मार्ग स्थित श्रीकांची कामकोटीश्वर मंदिर में चार मार्च से शुरू जयंती महोत्सव में सुबह ही विविध अनुष्ठान शुरू हो गया। आंध्रप्रदेश के स्वामी यती अमृतानंद सरस्वती के सानिध्य में साईं कुमार शास्त्री के आचार्यत्व में महागणपति होम, वेद, चतचंडी, महारुद्र पारायण, रुद्रार्चन आदि अनुष्ठान हुआ। चंद्रशेखरेंद्र सरस्वती के पंचलोह विग्रह एवं पादुका का विशेष अर्चन एवं पूजन कर शाम को नौका विहार हुआ। मंदिर से लेकर घाट तक सैकड़ों भक्तों की भीड़ रही। भजन-कीर्तन करते हुए नौका में बैठकर विहार किया।
विज्ञापन

विधायक नीलकंठ तिवारी, पूजन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ काशी प्रांत के संपर्क प्रमुख और धर्म संस्कृति संगम के राष्ट्रीय महासचिव दीनदयाल पांडेय, काशी विभाग धार्मिक संपर्क प्रमुख एवं धर्म संस्कृति संगम प्रांत महासचिव डॉ. लेखमणि त्रिपाठी विमल आदि ने भी दर्शन-पूजन किया। नारायण घनपाठी, वी चंद्रशेखर द्राविड़ घनपाठी व कौशिक शर्मा ने बताया कि अंतिम दिन मंगलवार को चंडी यज्ञ, रुद्र हवन आदि होगा। 28 द्रव्यों से अभिषेक व पूजन होगा। अनुष्ठान में पांच से अधिक संस्कृत विद्यालयों के 50 से बटुक और काशी के अलावा दक्षिण भारत 300 से अधिक भक्त शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed