फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   25 kg Narmadeshwar Shivling will be go by air to london

लंदन में भी विराजेंगे श्रीकाशी विश्वनाथ: 25 किलोग्राम का नर्मदेश्वर शिवलिंग हवाई मार्ग से पहुंचेगा विदेश

Sun, 24 Jul 2022 08:50 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 24 Jul 2022 08:50 PM IST
सार

सिगरा स्थित नंदवनम में श्री काशी नाटकोट्टई के सदस्यों ने रविवार को लंदन में तैयार बाबा विश्वनाथ के मंदिर में स्थापित होने वाले नर्वदेश्वर शिवलिंग का विधि-विधान से पूजन किया गया। इसके साथ ही रुद्र महायज्ञ परिसर में ही शिवलिंग को प्राण प्रतिष्ठित किया गया। समिति के विश्व भर में 65 शिवमंदिर स्थापित हैं।

विज्ञापन
25 kg Narmadeshwar Shivling will be go by air to london
बाबा विश्वनाथ - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

विश्व के नाथ काशी पुराधिपति श्री बाबा विश्वनाथ अब लंदन में भी विराजमान होंगे। बाबा के विग्रह को प्राण प्रतिष्ठित करने के बाद मंगलवार को हवाई मार्ग से लंदन रवाना किया जाएगा। बाबा विश्वनाथ का मंदिर श्री काशी नाटकोट्टई नगर क्षतरम की ओर से लंदन में भी तैयार किया गया है और वहां भी बाबा विश्वनाथ का 25 किलो वजन का नर्मदेश्वर शिवलिंग स्थापित किया जाएगा। 

विज्ञापन


रविवार को सिगरा स्थित नंदवनम में श्री काशी नाटकोट्टई के सदस्यों ने लंदन में तैयार बाबा विश्वनाथ के मंदिर में स्थापित होने वाले नर्वदेश्वर शिवलिंग का विधि-विधान से पूजन किया गया। इसके साथ ही रुद्र महायज्ञ परिसर में ही शिवलिंग को प्राण प्रतिष्ठित किया गया। समिति के विश्व भर में 65 शिवमंदिर स्थापित हैं।

विज्ञापन

सोसायटी को डॉ. एस देवकोट्टई रामनाथन ने यह शिवलिंग प्रदान किया था। सोमवार को पूजन और अर्चन की परंपराओं का निर्वहन करने के बाद मंगलवार को काशी से इस शिवलिंग को लंदन में स्थापित करने के लिए रवाना कर दिया जाएगा। इस अनुष्ठान में भाग लेने वालों ने बताया कि नर्मदा नदी से प्राप्त 25 किलोग्राम के नर्मदेश्वर महादेव की स्थापना लंदन में काशी विश्वनाथ के तौर पर की जाएगी।

बाबा को अर्पित किया गया रजत शयन पलंग
श्री काशी विश्वनाथ को श्री काशी नाटकोट्टई प्रबंध समिति की ओर से रजत शयन पलंग अर्पित किया गया। 15 साल के बाद बाबा को यह रजत शयन पलंग अर्पित किया गया है। सावन के दूसरे सोमवार को बाबा इसी रजत पलंग पर विश्राम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed