फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   240 boxes of liquor going from Punjab to Bihar seized, 5th consignment in 3 months

Varanasi News: पंजाब से बिहार जा रही 240 पेटी शराब जब्त, 3 महीने में 5वीं खेप

Sun, 09 Mar 2025 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
240 boxes of liquor going from Punjab to Bihar seized, 5th consignment in 3 months
डीसीएम कंटेनर में घरेलू सामान के पार्सल के बीच केबिन बनाकर पंजाब से बिहार ले जाई जा रही 240 पेटी अंग्रेजी शराब लौटूबीर पुलिया से लंका थाने की पुलिस ने बरामद किया है। हालांकि, पुलिस को चकमा देकर चालक भागने में सफल रहा। शराब की कीमत 20 लाख बताई गई है।
विज्ञापन

डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने शनिवार को बताया कि लंका थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्र, रमना चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार और अपनी टीम के पुलिसकर्मियों के साथ शुक्रवार रात लौटूबीर पुलिया पर चेकिंग कर रहे थे। डीसीएम कंटेनर के चालक को रुकने का इशारा किया। वाहन की तलाशी में उसमें पैक किया हुआ बेड और कूलर सहित अन्य घरेलू सामान मिला।
विज्ञापन

चालक ने बताया कि सेना के एक अफसर का तबादला पंजाब से बिहार हुआ है। वह उन्हीं का घरेलू सामान लेकर जा रहा है। लंका थानाध्यक्ष ने वाहन चालक से बिल्टी दिखाने को कहा। वाहन चालक कंटेनर के केबिन की ओर बिल्टी लाने गया और लौटूबीर पुलिया की तरफ से अंधेरे में भाग गया। पुलिस ने कंटेनर और उस पर लदे सामान के साथ ही अंग्रेजी शराब की खेप जब्त कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी काशी जोन ने बताया कि लंका थानाध्यक्ष और टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया है। कंटेनर के रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से उसके मालिक और चालक को गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed