फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   24 hours a nonchalant police

24 घंटे में ही बेपरवाह हुई पुलिस

Mon, 25 Apr 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 25 Apr 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
 हैंडग्रेनेड बरामद हुए 24 घंटे का भी वक्त नहीं बीता कि कचहरी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह बेपरवाह हो गई। रविवार को कचहरी के प्रवेश द्वार खुले रहे और पूरे परिसर में कहीं पुलिस नजर नहीं आई। शनिवार को जब ग्रेनेड मिला था तो कमिश्नर, एसएसपी और डीएम ने कहा था कि कचहरी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अब किसी स्तर पर कोताही नहीं बरती जाएगी मगर, ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला।
विज्ञापन



कचहरी परिसर में हैंडग्रेनेड मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की जुबान पर एक ही वाक्य था कि अब ऐसी चूक नहीं होने पाएगी और कचहरी की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की जाएगी। अगले ही दिन अफसरों के ये दावे हवाई साबित हुए। रविवार को कचहरी परिसर का नजारा पहले जैसे ही दिखा। सारे गेट खुले थे और वहां एक सिपाही तक नहीं था। बेझिझक कचहरी परिसर में लोग घूम रहे थे। बाहर चाय-पान की दूकानोें पर लोगोें का कहना था कि कल यहां अफरातफरी की स्थिति थी और आज एक सिपाही तक नहीं दिखाई दे रहा। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान देने की बात कह पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन



कचहरी परिसर की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के लिए रविवार को दी बनारस बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल सर्किट हाउस में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। अधिवक्ताओें ने गृहमंत्री के समक्ष दीवानी, कलेक्ट्रेट और कमिश्नरी परिसर के सभी प्रवेश द्वारों पर अच्छी क्वालिटी के मेटल डिटेक्टर और सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग उठाई। साथ ही सुबह नौ से 10 बजे और शाम पांच से छह बजे तक रोज परिसर में सघन तलाशी की व्यवस्था की मांग की। इस दौरान उन्होंने टिनशेड मुक्त कचहरी और अधिवक्तापुरम कॉलोनी की मांग संबंधी पत्रक गृहमंत्री को सौंपा गया। मिलने वालों में दी बनारस बार के अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री नित्यानंद राय, डॉ. नीलकंठ तिवारी, संजय वर्मा, पुष्पराज सिंह, मनोज उपाध्याय, आशीष भटनागर, मुरलीधर सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed