फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   235 HIV infected people increased in one year, 70 of them youth

Varanasi News: एक साल में बढ़ गए 235 एचआईवी संक्रमित, इनमें 70 युवा

Fri, 01 Dec 2023 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
235 HIV infected people increased in one year, 70 of them youth
जौनपुर। एचआईवी से बचाव के लिए तमाम प्रयास किए जाने के दावे किए जाते हैं। इसके लिए जन जागरूकता अभियान भी चलाया जाता है। बावजूद इसके जिले में एचआईवी के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। एक साल में 235 नए मरीज मिले। इनका इलाज चल रहा है। इसमें युवा उम्र के ज्यादा लोग हैं। हद तो यह कि इतने अभियान के बावजूद 600 लोगों ने दवा लेनी बंद कर दी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग वर्ष 2011 से एचआईवी संक्रमितों का डाटा संकलित कर रहा है। अब तक 7435 मरीज मिले हैं। इसमें से 3800 मरीजों का नियमित रूप से इलाज चल रहा है। 3000 लोग ऐसे हैं जिनका उपचार बाहर चल रहा है या कहीं चले गए हैं, मौत हो चुकी है। संक्रमितों में बच्चे, उम्र दराज लोग, युवा और बुजुर्ग भी शामिल हैं।
विज्ञापन

प्रतिदिन 250 मरीज लेते हैं दवा

जिला अस्पताल में तैनात एड्स विशेषज्ञ डा. सफीक अंसारी ने बताया कि में हर दिन करीब 200 से 250 संक्रमित दवा के लिए आते हैं। सोमवार को दवा लेने वालों की भीड़ अधिक रहती है। जिला अस्पताल में दवा के लिए आने वाले संक्रमितों का पंजीकरण किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 से 30 साल के 500 से ज्यादा मरीज
जौनपुर। जिले में हर आयु वर्ग के लिए एचआईवी से संक्रमित चिन्हित किए गए हैं। इसमें 14 साल तक के बच्चे भी शामिल हैं। इनकी संख्या 64 है। उनका इलाज चल रहा है। 5 साल तक के 6 बच्चे, 6 से 9 साल तक 16 बच्चे और 10 से 14 साल तक कुल 42 बच्चे एचआईवी संक्रमित चिन्हित किए गए हैं। इसी तरह सबसे ज्यादा संख्या 20 से 30 साल के बीच वालों की है। इनकी संख्या 500 से अधिक है। कुल संक्रमितों में करीब 35 फीसदी महिलाओं की संख्या है।

--एचआईवी एक ऐसा वायरस है, जो मनुष्य में प्रवेश कर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को प्रभावित कर देता है। एड्स यानी एक्वायर्ड इम्यूनो डेफिशिएंसी सिंड्रोम एचआईवी की ही एक अवस्था है। एचआईवी संक्रमित में बीमारियों से लड़ने की क्षमता बेहद कमजोर हो जाती है। इससे वह बीमारियों की चपेट में जल्दी आता है। उन्होंने बताया कि पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में इसके होने की संभावना काफी कम होती है।-डा. राकेश कुमार, नोडल अधिकारी, एड्स कार्यक्रम जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed