{"_id":"5ccdfdb2bdec22072668617e","slug":"21557003698-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतुल राय की गिरफ्तारी के लिए हुई पांच जिलों में छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतुल राय की गिरफ्तारी के लिए हुई पांच जिलों में छापेमारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। घोसी लोकसभा से बसपा प्रत्याशी अतुल राय की गिरफ्तरी के लिए वाराणसी पुलिस ने शनिवार को गाजीपुर, मऊ, बनारस समेत कई जगहों पर छापे मारी की, लेकिन सफलता नहीं मिली। गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद से ही अतुल भूमिगत हो गए है। पुलिस उनके करीबियों पर निगरानी रख रही है। सूत्रों के अनुसार बसपा प्रत्याशी हाइकोर्ट से गिरफ्तारी पर रोक लगाने की जुगत में हैं।
अतुल राय पर लंका थाने में बलिया निवासी यूपी कॉलेज की पूर्व छात्रनेत्री ने शारीरिक शोषण करने, धमकी देने समेत कई धाराओं में केस दर्ज कराया। इसके बाद लंका पुलिस अतुल के खिलाफ शुक्रवार को कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी कराकर तलाश में जुट गई। पुलिस ने अतुल राय के बनारस, गाजीपुर, मऊ, बलिया, लखनऊ के कई ठिकानों पर दबिश दिया और उनके करीबियों से पूछताछ किया। हालांकि अभी पुलिस को अतुल के बारे में कोई जानकारी हाथ नहीं लगी है। एसपी सिटी दिनेश सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी के लिए लंका, मंडुवाडीह, भेलूपुर पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच भी लगी हुई है। कई जगहों पर दबिश भी दी गई है और जल्द ही अतुल राय को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मंडुवाडीह थाने से खोली गई हिस्ट्रीशीट
अतुल राय पर इससे पहले डाफी टोल प्लाजा पर फायरिंग करने में हत्या के प्रयास का केस दर्ज हो चुका है। इसके अलावा मंडुवाडीह थाने से हिस्ट्रीशीटर भी है। चुनाव के मद्देनजर मंडुवाडीह पुलिस ने भी हिस्ट्रीशीट खोल दिया है और तलाश में जुटी है।