फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   550 करोड़ से बनेगा काशी विश्वनाथ धाम

550 करोड़ से बनेगा काशी विश्वनाथ धाम

Sat, 06 Apr 2019 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
550 करोड़ से बनेगा काशी विश्वनाथ धाम
वाराणसी। काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण के लिए डीपीआर बनाया जा रहा है। एक अनुमान के मुताबिक करीब 550 करोड़ रुपये से पूरा धाम बन कर तैयारी हो जाएगा। इसको लेकर शुक्रवार को अधिकारियों की एक बैठक हुई। अधिकारियों ने बताया कि मिट्टी की जांच के लिए बीएचयू की टीम ने अपना काम शुरू कर दिया है। जांच रिपोर्ट आते ही डीपीआर फाइनल कर शासन से अनुमति ली जाएगी और निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ मंदिर से लेकर मणिकर्णिका घाट और मीर घाट से मंदिर तक करीब 39310 वर्ग मीटर में बनने वाले काशी विश्वनाथ धाम की लागत करीब 550 करोड़ रुपये आएगी। इसका अनुमान शुक्रवार को हुई अधिकारियों के बीच चर्चा में लगाया गया। वीडीए कार्यालय में हुई चर्चा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि कंपनी की ओर से जमीन के ऊपर के हिस्से के निर्माण के लिए नक्शा तैयार कर लिया गया है। मिट्टी जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही डीपीआर फाइनल कर दिया जाएगा। इस दौरान काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विशाल सिंह, एसडीएम विनोद सिंह, तहसीलदार अविनाश कुमार सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ धाम में भवनों के खरीदने सहित अन्य कार्यों के लिए अब तक करीब 300 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जा चुके हैं। इसमें अब तक 298 करोड़ रुपये तो केवल भवनों को खरीदने में खर्च हो चुके हैं, जबकि बाकी के रुपये अन्य व्यवस्था में खर्र्च किया गया है। अब फिर से 100 करोड़ रुपये की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ धाम में दो यात्री सुविधा केंद्र बनेगा। इसमें एक यात्री सुविधा केंद्र मंदिर के पास, जबकि दूसरा गंगा तट की ओर बनाया जाएगा। इसके साथ ही पुलिस कंट्रोल रूम, भोगशाला, कार्यालय, हैंडीक्राफ्ट इंपोरियम, गेस्ट हाउस, मुमुक्षु भवन, सार्वजनिक सुविधा घर, वैदिक केंद्र, वाराणसी गैलरी, पुस्तकालय, मल्टीपरपज हाल और कैफे बनाया जाएगा। इसमें कुल चार बड़े-बड़े परिसर होंगे, जहां पर श्रद्धालुओं को आसानी से रोका जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed