{"_id":"5c841f49bdec22144f416753","slug":"21552162633-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दुकानों को खंगाला, तीन का पटिया हटाकर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दुकानों को खंगाला, तीन का पटिया हटाकर छोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। रामनगर थाने से 60 मीटर की दूरी पर चोरों ने शुक्रवार की रात पांच दुकानों को निशाना बनाया। दो दुकानों में रखे 15 हजार रुपये नगदी पर हाथ साफ कर दिया। वहीं तीन दुकानों में चोरी का असफल प्रयास किया। चौकीदार बहादुर के शोर मचाने पर चोर अंधेरे का लाभ उठाकर वहां से भाग गए। उनका मोपेड छूट गया जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। इस संबंध में दुकानदारों ने थाने में तहरीर दी है।
रात दो बजे चौक चौराहे पर पिकेट से 15 मीटर की दूरी पर साहित्य नाका निवासी दिलीप केशरी की दुकान का पटिया हटाकर गल्ले में रखे 11 हजार रुपये पर हाथ फेर दिया। वहीं, न्यू मॉडल सैलून और पान की दुकान (दोनों दुकान एक में है) का भी पटिया हटाकर गल्ले से पांच हजार रूपये चुरा लिए। मलहिया निवासी चंदन साहनी ने बताया कि सुबह दुकान खोला तो वहां शराब व कोल्ड् ड्रिंक की बोतलें पड़ी मिली। इसके बगल में बाबा शू हाउस तथा राम प्रसाद केशरी और बच्चा केशरी की किराना की दुकान की पटिया हटी मिली लेकिन चोरी नहीं हुई। व्यापार मंडल के अध्यक्ष राकेश जायसवाल, राजेंद्र गुप्ता तथा पप्पू खां का कहना है कि रात में पुलिस अगर पिकेट पर तैनात रहे तथा गश्त करे तो नगर में बढ़ रही चोरियों पर अंकुश लगाया जा सकता है।