फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मुआवजा व स्पीड ब्रेकर की मांग को लेकर लगाया जाम

मुआवजा व स्पीड ब्रेकर की मांग को लेकर लगाया जाम

Thu, 14 Feb 2019 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
मुआवजा व स्पीड ब्रेकर की मांग को लेकर लगाया जाम
चोलापुर। चोलापुर थाना क्षेत्र के प्रेमनगर बाजार में सोमवार शाम कार की टक्कर से युवक के मामले मैं आक्रोशित दर्जनों ग्रामीण व नवयुवक बुधवार प्रात: मुआवजे व स्पीड ब्रेकर की मांग को लेकर प्रेमनगर (नेहिया) समीप (मोहांव-बाबतपुर) मार्ग जाम कर सड़क पर ही धरने पर बैठ प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान लगभग 2 घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन

नेहिया (बोदर) ग्राम निवासी सतीश उर्फ लोढ़े (22) अपने मित्र प्रदीप राम (23) के साथ प्रेमनगर बाजार जा रहा था। इस दौरान कार ने दोनों को धक्का मार दिया था। घटना के दौरान भागने के चक्कर में उक्त कार की चपेट में आकर एक अन्य बाइक सवार निहालापुर ग्राम निवासी चंद्रशेखर (45) भी गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल सतीश ने थोड़ी देर में ही दम तोड़ दिया। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार को घटनास्थल के समीप जाम लगा दिया। मौके पर मौजूद संजय यादव, बसंत यादव, अभिषेक यादव, दीपक यादव, सुरेश द्विवेदी, सोनू राजभर, संतोष राजभर, महेश यादव, जय हिंद शर्मा, बेचन यादव, लच्छू यादव, राजेंद्र यादव समेत दर्जनों लोगों ने कहा कि पुलिस पिकेट का न होने आए दिन हादसे हो रहे हैं। लोगों ने तक्काल ब्रेकर बनवाने की मांग की। वहीं मौजूद ग्रामीणों द्वारा उक्त दुर्घटना करने वाली कार में शराब की बोतलें मिलना तथा चालक का नशे में होकर गाड़ी चलाने को लेकर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया गया। सड़क जाम की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन ग्रामीणों ने उनकी एक न सुनी। सूचना पर पहुंचे सीओ पिंडरा सुरेंद्र यादव द्वारा तत्काल स्पीड ब्रेकर बनाए जाने व मुआवजा का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed