फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बारिश में ही धंसी एक माह पहले बनी सड़क

बारिश में ही धंसी एक माह पहले बनी सड़क

Sat, 09 Feb 2019 02:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 02:46 AM IST
विज्ञापन
बारिश में ही धंसी एक माह पहले बनी सड़क
वाराणसी। प्रवासी भारतीय सम्मेलन से पहले तैयार की गई सड़कों की गुणवत्ता कितनी बेहतर है, इसकी पोल खुलती जा रही है। सम्मेलन समाप्त होने के अगले ही दिन 24 जनवरी को महमूरगंज में सड़क धंसने के बाद शुक्रवार को दो और सड़कें हल्की बारिश को भी बर्दाश्त नहीं कर पाईं। फातमान रोड का एक हिस्सा और कज्जाकपुरा से आशापुर पुराने पुल तक की एक लेन शुक्रवार को धंस गई। ये सड़कें चंद दिन पहले ही बनी हैं।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने एक महीने पहले प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए शहर की ज्यादातर सड़कों पर लाखों रुपये खर्च किए थे। 70 लाख रुपये से सिगरा से मलदहिया के बीच सड़क तैयार की गई थी। गुरुवार रात हुई बारिश से सिगरा से मलदहिया की ओर से जाने वाली सड़क का एक हिस्सा धंस गया। इस कारण जाम भी लग गया। इसके बाद एसपी ट्रैफिक ने रूट डायवर्ट कराया और साजन तिराहा से मलदहिया के जाने वाले वाहनों को इंग्लिशिया लाइन से निकाला गया। उधर, महमूरगंज में पहले से टूटी सड़क भी धंस गई। देर शाम इसे दुरुस्त करा दिया गया। वहीं कज्जाकपुरा से आशापुर पुराने पुल तक एक लेन भी धंस गई, इसे ठीक करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

नगर निगम के दावों के बावजूद बरसात के कारण शहर के कई मोहल्लों में जलजमाव की समस्या से लोगों को दो चार होना पड़ा। गुरुवार रात को हुई बरसात ने निगम के दावों की पोल खोल दी। लल्लापुरा, कोनिया, सरस्वती नगर कॉलोनी, ईश्वरगंगी, दारानगर सहित कई मोहल्लों में सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। शहर के शिवपुरवा निराला नगर, पक्कीबाजार मोहल्लों में तो सीवर से आजिज लोग सड़क पर उतरने की तैयारी कर रहे हैं। नगर निगम, जलकल के अधिकारियों को शिकायती पत्र देने के बाद भी उनकी समस्या को दूर करने का प्रयास नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed