{"_id":"5bb12fb0867a557f5d4c48fb","slug":"21538338736-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका का पर्स छीनने वाला बदमाश हत्थे चढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षिका का पर्स छीनने वाला बदमाश हत्थे चढ़ा
Updated Mon, 01 Oct 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। मंडुवाडीह चौराहा के समीप शनिवार को बजरडीहा क्षेत्र निवासी स्कूटी सवार शिक्षिका के साथ हुई लूट का पुलिस ने चौबीस घंटे में खुलासा कर दिया। घटनास्थल के आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज और मुखबिरों की मदद से पुलिस ने रविवार को गनेशपुर कंदवा निवासी चंद्रशेखर पटेल को नाथूपुर रेलवे क्रासिंग तिराहा के समीप से गिरफ्तार किया जबकि उसका साथी टाइगर चकमा देकर भाग निकला। चंद्रशेखर के पास से पुलिस ने एक बाइक, छह हजार रुपये, एक मोबाइल और लेडीज पर्स बरामद कर उसे जेल भेज दिया।
सीओ भेलूपुर सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि बजरडीहा क्षेत्र की शिक्षिका के साथ हुई लूट की वारदात का खुलासा करने के लिए थानाध्यक्ष मंडुवाडीह संजय त्रिपाठी के नेतृत्व में एसआई सुरेश प्रकाश सिंह, रामदवर यादव और राघवेंद्र बहादुर सिंह लगे हुए थे। रविवार को आरोपी के नाथूपुर रेलवे क्रासिंग के समीप आने की जानकारी मिली तो घेरेबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ भेलूपुर ने बताया कि वारदात के खुलासे में मंडुवाडीह चौराहा के आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों और शिक्षिका के मोबाइल की अहम भूमिका रही।