फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की जान गई

ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की जान गई

Tue, 28 Aug 2018 12:52 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की जान गई
औराई। कोतवाली क्षेत्र के घोसिया जीटी रोड पर सोमवार को दोपहर एक बजे गाय से भिड़कर सड़क पर गिरे बाइक सवार को ट्रेलर ने रौंद दिया। इससे युवक की मौत हो गई। मृतक लक्षमणिया गांव का निवासी था। घटना की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। औराई के लक्षमणिया गांव निवासी जटाशंकर यादव (50) सोमवार को अपने बेटे ओम प्रकाश यादव (23) के साथ बाइक से रिश्तेदारी कछवां मगरही जा रहे थे। जैसे ही वह घोसिया पहुंचे अचानक सामने एक गाय आ गई। उसे देख बाइक चला रहा उसका बेटा ओम प्रकाश अपना संतुलन खो बैठा। गाय और बाइक भिड़ी तो जटाशंकर जीटी रोड से दूर फेंका गए, लेकिन ओम प्रकाश वहीं पर गिर गया। उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रेलर की चपेट में आ गया। शरीर का आधा हिस्सा ट्रेलर के नीचे आने से मौके पर ही ओम प्रकाश की मौत हो गई। उधर चालक मौका पाकर भागने में सफल रहा। घटना की खबर गांव में पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने घायल जटाशंकर को सीएचसी में भर्ती कराया, जबकि ओम प्रकाश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उक्त घटना को लेकर लोगों में नाराजगी है। कहा कि अक्सर लोग मवेशी का दूध निकालने के बाद उसे छोड़ देते हैं, जो सड़कों पर दुर्घटनाओं का कारण बन जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed