फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   स्वच्छता अपनाएं, बीमारियों से बचें

स्वच्छता अपनाएं, बीमारियों से बचें

Wed, 01 Aug 2018 12:44 AM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छता अपनाएं, बीमारियों से बचें
ज्ञानपुर। एक से 30 अगस्त तक जिले में पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय की एजेंसी के सर्वे को लेकर मंगलवार को सुरियावां, भदोही और अभोली ब्लॉकों में गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें डीएम राजेंद्र प्रसाद और सीडीओ हरिशंकर सिंह ने प्रधानों, सचिवों से स्वच्छता मिशन को शत प्रतिशत सफल बनाने पर जोर दिया। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने भदोही और सुरियावां ब्लॉक में गोष्ठी के दौरान बताया कि जिले में 16 गावों का चयन सर्वे के लिए किया जाएगा। शौचालय की उपलब्धता, सार्वजनिक स्थलों, पीएचसी, धार्मिक स्थलों के सर्वेक्षण, प्रबुद्धजनो और नागरिको से आन-लाइन फिडबैक के आधार पर अंक तय होगा। प्रधान बेहतर गांव बनाकर नंबर वन बनने का प्रयास करें। डीएम ने कहा कि पर्यावरण के लिए 15 अगस्त को एक साथ तीन लाख 50 हजार पौधे रोपे जाएंगे। यह भी कहा कि यदि सभी परिवार शौचालय का उपयोग करें तो बीमारी पर होने वाले खर्च की बचत होगी। कहा कि एक अगस्त को आंगनवाड़ी केंद्रो पर कुपोषण डे मनाने में सभी अपनी भागीदारी निभाएं। इस मौके पर बीडीओ सुनील तिवारी, डीपीआरओ बालेशधर दूबे समेत कई लोग रहे। इसी तरह सीडीओ हरिशंकर सिंह की अध्यक्षता में अभोली ब्लॉक में सर्वेक्षण गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें अभियान को सफल बनाने और दो अक्टूबर तक जिले को ओडीएफ बनाने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed