फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   चिलचिलाती धूप में शीतल पेय सहारा

चिलचिलाती धूप में शीतल पेय सहारा

Sun, 20 May 2018 01:08 AM IST
Updated Sun, 20 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
चिलचिलाती धूप में शीतल पेय सहारा
ज्ञानपुर। इस बार की रिकार्ड तोड़ गर्मी सामान्य जनजीवन के लिए मुश्किलों का सबब बन चली है। 43 डिग्री के आसपास चल रहे तापमान में गर्मी और उमस से राहत पाने की आस तीखी हो गई है। शनिवार को चिलचिलाती धूप और उमस में लोग हांफने लगे। गर्मी राहत पाने वाले सामानों का बाजार चटख हो गया है। कूलर पंखें से लेकर शीतल पेय पदार्थों दुकानों पर भारी भीड़ दिखी।
विज्ञापन

प्रचंड गर्मी के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है तो ठंडे पेय पदार्थ बेचने वाले ठेलों पर लगी भीड़ गर्मी का अहसास करा रही है। इन दिनों तेज धूप और गर्मी के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है, तो जूस के ठेले पर लोगों की भीड़ लगी रहती है। ज्यादातर भीड़ गन्ने का जूस बेचने वाले ठेलों पर देखने को मिल रही है। लगातार बढ़ रही प्रचंड गर्मी और तेज धूप के कारण लोग घरों में कैद होते जा रहे हैं। इससे सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है। 42 के पार तापमान पहुंचने से आसमान से आग बरस रही है। इससे घरों में लगे पंखे भी लू जैसी हवा दे रहे हैं। इससे बचने के लिए लोग पेड़ों के नीचे बैठकर दिन बिताने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

जिला कारागार के पास गन्ने का ठेला लगाने वाले छविनाथ यादव का कहना है कि इन दिनों गन्ने के जूूस का धंधा अच्छा चल रहा है। प्रतिदिन 80 से 89 किलो गन्ने की खपत आराम से हो जाती है। प्रोफेसर कालोनी में फ्रिज कूलर की दुकान चलाने वाले मनीष श्रीवास्तव का कहना है कि गर्मी में फ्रिज कूलर की बिक्री ठीक चल रही थी, लेकिन इन दिनों मौसम में अचानक बदलाव के कारण खरीदारी में कमी आई है। हालांकि सामान्य दिनों से बेहतर खरीदारी चल रही है। हरिहर नाथ मंदिर के पास लीची का ठेला लगाने वाले उमेश ने कहा कि गर्मी और रमजान की वजह से लीची की खरीददारी बढ़ गई है। इससे धंधा अच्छा चल रहा है। वहीं गर्मी के कारण दोपहर में लोगों के बाहर न निकलने से सामान्य दुकानदारों पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। दुकानदार ग्राहकों के इंतजार में दिन भर बैठे रहते हैं। जिला अस्पताल रोड की पटरी पर दुकान लगाने वालों ने कहा कि गर्मी के कारण बहुत कम लोग बाहर निकलते हैं। इससे दुकानदारी प्रभावित हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed