फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अपराधियों की तस्दीक करना होगा आसान

अपराधियों की तस्दीक करना होगा आसान

Tue, 15 May 2018 02:32 AM IST
Updated Tue, 15 May 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
अपराधियों की तस्दीक करना होगा आसान
वाराणसी। अपराधियों की तस्दीक करना अब पुलिस के साथ ही आम आदमी के लिए भी बेहद आसान होगा। इसके लिए एसपी मिर्जापुर की पहल पर पहचान एप तैयार किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यशाला में जोन के दस जिलों की डीसीआरबी और स्वाट प्रभारियों के सामने एडीजी पीवी रामाशास्त्री ने आपराधिक डाटाबेस प्रणाली वाले पहचान एप को लांच कर उसके बारे में जानकारी दी। कहा कि आगामी 21 मई तक सभी दस जिले पहचान एप में अपराधियों से संबंधित डाटा फीड कर लें और इसके बाद पॉयलट प्रोजेक्ट के तौर पर इसका आकलन किया जाएगा।
एसपी मिर्जापुर आशीष तिवारी ने बताया कि इस एप को इनोडल सॉल्यूशन के डेवलपर चिराग शाह की मदद से तैयार किया गया है। एप में सक्रिय अपराधी और डीसीआरबी के रिकॉर्ड के साथ ही अभियुक्तों को जेल भेजते समय उनका फोटो खींच कर क्रिमिनल डाटाबेस तैयार किया जाएगा। जब भी पुलिस किसी संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ती है तो फोटो खींच कर उसके बारे में एप से आसानी से पता लगा सकती है। इसी तरह होटलों में जो लोग ठहरते हैं उनका विवरण परिचय पत्र के साथ दर्ज किया जाता है। उसी जानकारी को फोटो के साथ पहचान एप में डालने पर होटल संचालक और पुलिस को पता लग जाएगा कि कोई अपराधी तो नहीं ठहरा है।
विज्ञापन

इसी तरीके से किरायेदारों का सत्यापन भी एप की मदद से आसानी से किया जा सकेगा। एसपी मिर्जापुर ने बताया कि आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों का जितना अधिक से अधिक विवरण एप में दर्ज हो जाएगा, ऐसे लोगों को चिह्नित करने में उतनी ही आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed