{"_id":"5ae8d11b4f1c1ba0098b77b8","slug":"21525207323-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्य संस्कृति सुधारो या बोरिया बिस्तर बांध लो 0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्य संस्कृति सुधारो या बोरिया बिस्तर बांध लो 0
Updated Wed, 02 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। चौकाघाट फ्लाईओवर का निरीक्षण करने पहुंचे प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सर्विस रोड की बदहाली पर मंगलवार को पीडब्ल्यूडी और सेतु निगम के अधिकारियों को दो टूक हिदायत दी। दरअसल, निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएम की गाड़ी भी गड्ढे में हिचकोले खाने लगी। सर्विस रोड के ये हालात देख डिप्टी सीएम मौके पर ही सेतु निगम और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों पर बरस पड़े। कहा, मेरे निरीक्षण की पूर्व सूचना के बावजूद इतनी लापरवाही। सड़क की ऐसी हालत। कार्य संस्कृति सुधारें अन्यथा बोरिया बिस्तर बांध लें।
अंधरापुल से चौकाघाट के बीच बनाई गई सर्विस रोड की गुणवत्ता जांचने के लिए डिप्टी सीएम ने न्यूक्लियर गेज मशीन मंगाई। जांच के दौरान अधिकारियों ने बताया कि पानी लगने के चलते सड़कें खराब हो रही हैं। डिप्टी सीएम ने ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों की गुणवत्ता भी न्यूक्लियर गेज से मापने के निर्देश दिए। निरीक्षण से पहले डिप्टी सीएम सिगरा स्थित संघ कार्यालय पहुंचे। यहां पदाधिकारियों से चर्चा की। फिर महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि के घर नाश्ता करने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, पूर्व महापौर कौशलेंद्र सिंह, संजय भारद्वाज आदि मौजूद थे। यहां का दौरा निबटाने के बाद डिप्टी सीएम पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पहुंचे और वहां से हेलीकाप्टर से लखनऊ रवाना हो गए।