{"_id":"5ab95c0f4f1c1ba3238b758d","slug":"21522097167-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवापुरी विधायक के खिलाफ कैंट थाने में दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवापुरी विधायक के खिलाफ कैंट थाने में दी तहरीर
Updated Tue, 27 Mar 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सिकरौल निवासी उमाशंकर सिंह ने सोमवार को कैंट थाने में सेवापुरी से अपना दल (एस) विधायक नीलरतन पटेल के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। उमाशंकर का आरोप है कि विधायक उनकी जमीन की सीमा में ग्रिलनुमा दीवार का निर्माण करा रहे हैं। इस संबंध में बात करने पर विधायक के लोगों द्वारा उन्हें धमकाया गया। वहीं, विधायक ने इस शिकायत को सिरे से खारिज किया है।
स्टील प्लांट से सेवानिवृत्त उमाशंकर सिंह ने सिकरौल में मकान बनवा कर रहते हैं। उमाशंकर के अनुसार उन्होंने वीडीए द्वारा स्वीकृत नक्शे के आधार पर चारों तरफ खाली जमीन छोड़ रखी है। बगल में विधायक नीलरतन पटेल मकान बनवा रहे हैं। अब विधायक के मकान के ऊपरी तल पर जो निर्माण कार्य हो रहा है वो उनकी जमीन की हद में है। ऐसा करने से मना करने पर विधायक के लोगों द्वारा देख लेने की धमकी दी जाती है। इस संबंध में कैंट इंस्पेक्टर ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है लेकिन वह जमीन से जुड़ा हुआ है। इसलिए इस संबंध में राजस्व विभाग के स्तर से ही कार्रवाई हो पाएगी। वहीं, विधायक नीलरतन पटेल ने कहा कि हम अपने मकान की छत पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से बाड़ जैसा लगवा रहे हैं। मुझे तो नहीं प्रतीत होता कि किसी का हक मारा जा रहा है और कुछ गलत हो रहा है। यदि किसी को शिकायत हो तो वो राजस्व विभाग के अधिकारियों को बुलाकर जांच करा ले।