{"_id":"5ab160444f1c1b68248b6632","slug":"21521573956-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंगूरों से सजा बड़े शिव का दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंगूरों से सजा बड़े शिव का दरबार
Updated Wed, 21 Mar 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपीगंज। नगर स्थित प्राचीन बड़े शिव मंदिर में सोमवार की शाम बाबा की महाआरती की गई। इस दौरान बाबा का अंगूरों से भव्य शृंगार किया गया। बाबा की शृंगार झांकी के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।
वाराणसी के काशी विश्वनाथ के स्वरूप में बाबा बड़े शिव की 101 दीपों से महाआरती पुजारी सुरेंद्र विश्वकर्मा ने की। ढोल, मृदंग, घंटा-घड़ियाल, नगाड़े की थाप और शंखनाद के साथ बाबा की महाआरती संपन्न हुई। ओम जय जगदीश हरे..., जय शिव ओंकारा... का स्तुति गान कर भक्तों ने हर-हर महादेव का जयघोष किया। पूरा परिसर शिवमय हो गया। देर रात तक दर्शन पूजन का क्रम चलता रहा। प्रसाद का वितरण घोसिया के प्रकाश बरनवाल के सौजन्य कराया गया। इसके बाद भंडारा शुरू हुआ, जिसमें देर रात तक हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान नितिन बरनवाल, मंजू बरनवाल, दीपशिखा बरनवाल आदि मौजूद थे।