{"_id":"5aa82c654f1c1b094a8b51e0","slug":"21520970853-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शक्ति परी बनकर अपनी क्षमता दिखाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शक्ति परी बनकर अपनी क्षमता दिखाएं
Updated Wed, 14 Mar 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसिया। ब्लॉक संसाधन केंद्र में पॉवर एंजिल्स (शक्ति परी) की तीन दिवसीय मीना पंचायत में मंगलवार को बीईओ कृष्णदत्त पांडेय ने युवतियों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बालिकाएं शक्ति परी बनकर अपनी क्षमता को दर्शाएं।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में गठित मीना मंच से चयनित पॉवर एंजिल्स प्रशिक्षक इंस्पेक्टर शशि मिश्रा और अधिवक्ता रागिनी तिवारी ने कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी दी। महिला हेल्प लाइन नंबर 100, 101, 181, 1090 और महिला घरेलू हिंसा अत्याचार, भेदभाव, बाल विवाह, दहेज समेत कई ज्वलंत मुद्दों पर प्रकाश डाला। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। राज्य स्तरीय प्रशिक्षक डॉ. माया त्रिपाठी और जेपी सिंह ने पॉवर एंजिल्स बालिका शिक्षा क्यों जरूरी है, पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षकों ने बच्चों के अंदर ऊर्जा का संचार किया। इस मौके पर डीसी बालिका लालजी, धर्मराज, नवीन श्रीवास्तव, विकेश चौबे, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।