फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   लाखों की लागत से बनी सब्जी मंडी वीरान

लाखों की लागत से बनी सब्जी मंडी वीरान

Tue, 13 Feb 2018 01:20 AM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
लाखों की लागत से बनी सब्जी मंडी वीरान
भदोही। भदोही नगर पालिका परिषद क्षेत्र में नगर के सब्जी विक्रेताओं को एक स्थान पर लाने का सपना साकार नहीं हो सका है। इसके लिए नगर पालिका द्वारा लाखों रुपये की लागत से बनवाया गया सब्जी मंडी न केवल विरान पड़ा है बल्कि वहां छोटे छोटे बच्चे क्रिकेट खेल कर समाय बिताते हैं।
विज्ञापन

भदोही में सब्जी मंडी के अभाव में सब्जी कारोबारी पटरियों पर दुकानें लगाते हैं। इससे सड़कें न केवल संकुचित होती जा रही है बल्कि इससे आवागमन में परेशानी होने लगी है। जाम की समस्या भी बढ़ती जा रही है। अहमदगंज रेलवे फाटक, कटरा बाजार, स्टेशन रोड, रामलीला मैदान गली, भरत पैलेस चौराहे पर यह स्थिति देखी जा सकती है। शाम के समय इतनी भीड़ हो जाती है कि जाम लगना तय है। इसको देखते हुए पांच वर्ष पूर्व नगर पालिका परिषद ने 15 लाख की लागत से दरोपुर में सब्जी मंडी का निर्माण कराया था। निर्माण के बाद पुलिस के सहयोग से विभिन्न स्थानों से सब्जी विक्रेताओं को सब्जी मंडी में स्थानांतरित तो किया गया लेकिन वह सफल नहीं हो सका। कुछ ही दिन में सब्जी दूकानदार वहां से भागने लगे नतीजा यह हुआ कि वहां आज सब्जी मंडी विरान पड़ा है। इस बावत पालिका चेयरमैन अशोक कुमार जायसवाल ने बताया कि यह समस्या बहुत पुरानी है। मुझे शपथ लिए दो माह ही हुए हैं। इस ज्वलंत समस्या को मिनी सदन में रख कर सभासदों के विचार विमर्श के बाद आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed