{"_id":"5a63a7144f1c1ba3268b575e","slug":"21516480276-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर कार्गो के लिए किसानों को सीएम का साथ मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयर कार्गो के लिए किसानों को सीएम का साथ मिला
Updated Sun, 21 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय एयर कार्गो परियोजना को बाबतपुर के आसपास ही मूर्त रूप देने की किसानों की पहल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी साथ मिल गया है। सीएम ने पहल की सराहना के साथ ही इसके लिए हरसंभव प्रयास का आश्वासन दिया। शनिवार को काशी आगमन के दौरान लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के वीवीआईपी लाउंज में मछलीशहर के भाजपा सांसद राम चरित्र निषाद ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। उन्होंने अमर उजाला के शनिवार के अंक में प्रकाशित किसानों द्वारा एयर कार्गो के लिए स्वेच्छा से जमीन देने के फैसले से संबंधित खबर दिखाई।
मुख्यमंत्री ने खबर को पढ़ने के बाद सांसद से कहा कि वह इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर भेजें। राज्य सरकार इस काम में पूरी मदद करेगी। सांसद ने उन्हें बताया कि गांव रामपुर, दबेथुआ, मलहथ, कठिराव, सोइरी, पसियाहीं तथा कर्दहां के किसान स्वेच्छा से अपनी जमीन एयर कार्गो प्रोजेक्ट के लिए देना चाहते हैं। एयर कार्गो के लिए लगभग तीन हजार एकड़ जमीन की जरूरत है। इसके लिए उन्होंने अपना स्वीकृति पत्र दे दिया है। सांसद ने मुख्यमंत्री से निवेदन किया कि प्रोजेक्ट के लिए राज्य सरकार यहां जरूरत भर की जमीन का अधिग्रहण करे। कार्गो योजना के अमल में आने के बाद यहां के किसानों को इसका लाभ मिलेगा। लोगों को रोजगार के नए अवसर हासिल होंगे।
मुलाकात के बाद निषाद ने बताया कि वह अखबार की कटिंग और एक पत्र मुख्यमंत्री के साथ उड्डयन मंत्रालय सहित अन्य केंद्रीय संस्थाओं को भेजेंगे। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान वाराणसी मंडल में हिंदू युवा वाहिनी के प्रभारी अंबरीश सिंह भोला भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के आश्वासन पर किसान नेता अमरीश पांडेय ने हर्ष जताया है।