फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   कल से ऑनलाइन आवेदन, 15 अप्रैल से प्रवेश परीक्षाएं

कल से ऑनलाइन आवेदन, 15 अप्रैल से प्रवेश परीक्षाएं

Sun, 21 Jan 2018 02:09 AM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
कल से ऑनलाइन आवेदन, 15 अप्रैल से प्रवेश परीक्षाएं
वाराणसी। बीएचयू में दाखिले के लिए आवेदन का इंतजार करने वाले अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। स्नातक, परास्नातक सहित अन्य डिप्लोमा पाठयक्रम में दाखिले के लिए वे बसंत पंचमी (22 जनवरी) से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 12 हजार सीटों के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन इस बार 20 शहरों में 15 अप्रैल से 27 मई तक अलग-अलग तिथियों में प्रवेश परीक्षाएं कराएगा। इस बार आवेदन के समय आधार कार्ड की छाया प्रति भी देनी होगी। इसको लेकर सूचना जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध कॉलेजों में दाखिले के लिए हर साल चार लाख से अधिक आवेदन आते हैं। पिछले साल सभी पाठयक्रमों को मिलाकर कुल 4.33 लाख आवेदन आए थे। कुलसचिव कार्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार सत्र 2018-19 के लिए 34 स्नातक, 125 परास्नातक, 58 डिप्लोमा/सर्टिफिकेट कोर्स के लिए 22 जनवरी से शुरू होने वाली आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी तक चलेगी। आधार कार्ड लागू करने से अभ्यर्थियों को पहचान की प्रमाणिकता के लिए किसी और दस्तावेज की जरूरत नहीं होगी, साथ ही पारदर्शिता भी बरकरार रहेगी। आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को अपना वही नाम-पता देना होगा, जो आधार कार्ड पर है। इस बारे में विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय वेबसाइट पर प्रवेश परीक्षा पोर्टल से प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन

इन शहरों में होगी प्रवेश परीक्षा
बनारस, मिर्जापुर, गोरखपुर, लखनऊ, इलाहाबाद, दिल्ली, जयपुर, भोपाल, पटना, रांची, रायपुर, बड़ोदरा, हैदराबाद, चेन्नई, कोच्ची, कोलकाता, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, दीमापुर और झांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed