{"_id":"5a62576d4f1c1ba1268b55a7","slug":"21516394349-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत की जन्मस्थली पर अमृतवाणी की गूंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत की जन्मस्थली पर अमृतवाणी की गूंज
Updated Sat, 20 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। 29 से 31 जनवरी तक आयोजित होने वाले संत रविदास जयंती समारोह के लिए सीरगोवर्धन स्थित उनकी जन्मस्थली को सजाया-संवारा जा रहा है। अमृतवाणी की गूंज के बीच तैयारियां जारी हैं। सेवादारों के पहुंचने का सिलसिला भी लगा हुआ है। मंदिर प्रबंधन के साथ ही जिला प्रशासन की ओर से तैयारियों को मुकम्मल कराने के लिए बैठकें की जा रही हैं। जयंती समारोह में पंजाब से यहां आने वाली बेगमपुरा स्पेशल ट्रेन में बुकिंग फुल होने के बाद अब श्रद्धालुओं को वेटिंग टिकट दिए जा रहे हैं।
श्री गुरु रविदास जन्मस्थान पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट के जनरल सेक्रेटरी सतपाल विरदी ने बताया कि बाहर से आने वाले तमाम श्रद्धालुओं को वाराणसी आने वाली ट्रेनों में रिजर्वेशन न मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ेगा। पंजाब से आने वाली स्पेशल ट्रेन में बुकिंग फुल हो गई है। वाराणसी आने वाली अन्य ट्रेनों में भी अधिकतर में वेटिंग ही उपलब्ध हो पा रहा है। खासकर पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, जम्मू, पठानकोठ, जालंधर से वाराणसी आने वाली ट्रेनों में नो रूम की स्थिति है। इस बीच, शुक्रवार को जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर निगम और बिजली विभाग की टीम ने मेला क्षेत्र का जायजा लिया और विभागीय कर्मचारियों को वहां सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का निर्देश दिया। जिला प्रशासन ने भी मेला क्षेत्र में सभी जरूरी इंतजामों के लिए निर्देश दिए हैं। दुकानदार भी मेला क्षेत्र में दुकान लगाने के लिए पहुंचने लगे हैं।