{"_id":"5a36dca84f1c1bce6d8b4960","slug":"21513544872-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिश्चंद्र कॉलेज में छात्रसंघ के लिए 24 नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिश्चंद्र कॉलेज में छात्रसंघ के लिए 24 नामांकन
Updated Mon, 18 Dec 2017 02:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए रविवार को गाजे-बाजे के बीच नामांकन हुआ। कुल नौ पदों के लिए 24 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। अध्यक्ष पद पर सर्वाधिक चार जबकि उपाध्यक्ष, महामंत्री और पुस्तकालय मंत्री पर तीन-तीन नामांकन हुए। सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 19 दिसंबर तक प्रत्याशी अपने नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद 27 दिसंबर को मतदान होगा।
मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. विजय कुमार राय के देखरेख में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक हुए नामांकन हुए। इसको लेकर कॉलेज परिसर ही नहीं, पूरे इलाके में गहमागहमी का माहौल रहा। प्रत्याशियों के जुलूस के चलते सड़कों पर समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा, जिससे हर तरफ जाम लगा रहा। बैंड बाजे की धुन पर नाचते-गाते और नारेबाजी करते समर्थकों के साथ प्रत्याशी नामांकन करने पहुंचे। इस दौरान कॉलेज और आसपास प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस व पीएसी के जवान रहे। कॉलेज प्रशासन ने वीडियोग्राफी भी कराई।