फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   आज भी हड़ताल पर रहेंगे अधिवक्ता

आज भी हड़ताल पर रहेंगे अधिवक्ता

Tue, 10 Oct 2017 02:07 AM IST
Updated Tue, 10 Oct 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
आज भी हड़ताल पर रहेंगे अधिवक्ता
वाराणसी। दीवानी कचहरी परिसर की बदहाल सड़क और साफ सफाई की ध्वस्त व्यवस्था से आजिज आए अधिवक्ताओं की बनारस बार एसोसिएशन के तले शनिवार से शुरू हुई हड़ताल सोमवार को भी जारी रही। साधारण सभा की बैठक में तय किया गया है कि मामले को गंभीरता से न लिए जाने पर आहत अधिवक्ता मंगलवार को भी हड़ताल पर रहेंगे। वहीं, बनारस बार के तत्वावधान में शुरू हुई हड़ताल पर सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक सिंह प्रिंस ने आपत्ति जताई है। बनारस बार के अध्यक्ष अनिल पांडेय को पत्र भेजकर उन्होंने कहा है कि आखिरकार सेंट्रल बार को विश्वास में लिए बगैर हड़ताल कैसे शुरू की गई।
विज्ञापन

उधर, इससे पहले अधिवक्ताओं ने साफ सफाई की व्यवस्था सुधारने और सड़क सही कराने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर तक प्रदर्शन किया। शनिवार और फिर सोमवार को अदालती कामकाज बाधित रहने के कारण दूरदराज से आए वादकारियों के बीच मायूसी देखी गई। साधारण सभा की बैठक में बनारस बार के अध्यक्ष अनिल पांडेय की अध्यक्षता में कहा गया कि न्याय प्रशासन के उदासीन रवैये के कारण कचहरी परिसर की समस्याएं दूर नहीं हो रही हैं इसलिए अधिवक्ता मंगलवार को हड़ताल जारी रहेंगे। उधर, सेंट्रल बार अध्यक्ष द्वारा बनारस बार के अध्यक्ष को भेजे गए पत्र को लेकर भी अधिवक्ताओं के बीच खासी चर्चाएं होती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed