{"_id":"59d7e88e4f1c1b87698b4736","slug":"21507321998-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा, वीसी का रवैया ठीक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा, वीसी का रवैया ठीक नहीं
Updated Sat, 07 Oct 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बीएचयू कैंपस में छात्रा से छेड़खानी के बाद हुए बवाल के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग ने कुलपति को जिम्मेदार ठहराया है। दो दिन तक मामले की छानबीन के बाद आयोग की कार्यकारी अध्यक्ष रेखा शर्मा ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से कहा कि अगर वीसी चाहते तो इतना बड़ा बवाल नहीं होता। उन्होंने कहा कि कुलपति के पास छात्राओं से मिल कर उनकी समस्या सुनने का भी समय नहीं था। बताया कि वीसी का पक्ष जानने के लिए उन्हें फोन किया गया, मैसेज भेजा गया लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। उनका रवैया ठीक नहीं है। अब आयोग में तलब कर पूछताछ की जाएगी।
प्रेसवार्ता में अध्यक्ष ने कहा कि 22 सितंबर को धरने पर बैठीं छात्राओं से कुलपति को मिलना जाना चाहिए था। अगर वह छात्राओं के चले जाते तो ये आज परिस्थितियां नहीं होतीं। कुलपति की संवादहीनता की वजह से ही कैंपस में इतना बड़ा बवाल हुआ। पूरी घटना के लिए वीसी सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं। अध्यक्ष ने बताया कि कुलपति से मिलने के लिए फोन किया। अपने नाम और पद के साथ ही बातचीत का कारण लिखकर मैसेज किया लेकिन उनका कोई जवाब नहीं आया। अब उन्हें समन जारी कर तलब किया जाएगा। एक सवाल के जवाब में अध्यक्ष ने कहा कि कैंपस में छात्राओं की सुरक्षा और समानता अहम है। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन को निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि एक हफ्ते में जांच रिपोर्ट मंत्रालय को सौंप दी जाएगी।