फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   वायरल पोस्टर मामले में कैंट थाने में मुकदमा दर्ज

वायरल पोस्टर मामले में कैंट थाने में मुकदमा दर्ज

Sun, 20 Aug 2017 01:51 AM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
वायरल पोस्टर मामले में कैंट थाने में मुकदमा दर्ज
वाराणसी। सोशल मीडिया पर वायरल हुए पोस्टर ‘लापता वाराणसी सांसद’ को लेकर शनिवार को कैंट थाने में कचहरी चौकी प्रभारी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कचहरी केे गेट नंबर तीन के समीप जहां पोस्टर चिपकाए गए थे, पुलिस उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस के अनुसार जानबूझकर मामले को सनसनीखेज बनाने के लिए पोस्टर चिपकाए गए थे। वहीं, समूचे मामले से संबंधित रिपोर्ट खुफिया इकाइयों ने प्रदेश सरकार और पीएमओ को भेज दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात दो पोस्टर चिपकाए गए थे। दोनों पर पीएम मोदी की तस्वीर के साथ लिखा गया था, ‘लापता वाराणसी सांसद, जाने वह कौन सा देश जहां तुम चले गए’। दोनों पोस्टर के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस और प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। आननफानन में पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पोस्टर हटाए गए। खुफिया एजेंसियां भी सतर्क हुईं और रिपोर्ट लखनऊ व दिल्ली बैठे अधिकारियों को भेजी गई।
विज्ञापन

एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। जिसकी भी यह करतूत है वह बच नहीं पाएगा। वहीं, भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष एमएलसी लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देश और दुनिया में तेजी से बढ़ती हुई लोकप्रियता से विचलित होकर किसी ने यह ओछी हरकत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed