फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   21 out of 827 HIV-infected women had cancer

Varanasi News: 827 एचआईवी संक्रमित महिलाओं में 21 कैंसर पीड़ित

Tue, 02 Dec 2025 01:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
21 out of 827 HIV-infected women had cancer
बीएचयू में एड्स दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम । संवाद
बीएचयू के एआरटी सेंटर में 20 वर्षों मेंं 28 हजार एचआईवी संक्रमितों का इलाज किया गया। इनमें से 4500 मरीज नियमित रूप से दवा ले रहे हैं और 1500 से ज्यादा मरीज 10 वर्ष से अधिक समय से दवा ले रहे हैं। एड्स दिवस पर एआरटी सेंटर के दो दशक पूरे होने पर एआरटी सेंटर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (एचआईवी केयर) मेडिसिन विभाग आईएमएस की ओर से सर सुंदर लाल अस्पताल के बहिरंग विभाग में आयोजित कार्यक्रम में एआरटी सेंटर की नोडल अधिकारी प्रो. जया चक्रवर्ती ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

प्रो. जया चक्रवर्ती ने एक वर्ष में 800 नए एचआईवी संक्रमित व्यक्ति एआरटी सेंटर में पंजीकृत हुए। पूर्वांचल, बिहार व झारखंड के गंभीर रूप से बीमार 500 से अधिक एचआईवी संक्रमितों को बीएचयू अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया गया। 827 एचआईवी संक्रमित महिलाओं की सर्वाइकल कैंसर की जांच की गई। जिनमें से 21 महिलाएं कैंसर पीड़ित पाई गई, जिनका इलाज जारी है। कार्यक्रम में दिशा वाराणसी, बनारस नेटवर्क का पॉजिटिव पीपुल, आशा सदन के सदस्य, आईसीटीसी, सुरक्षा क्लिनिक, पीपीसीटीसी, वन स्टाफ सेंटर एवं लक्षित परियोजना के सदस्य उपस्थित रहे। उधर, बीएचयू शिक्षाशास्त्र विभाग में जागरूकता सभा हुई। विभागाध्यक्ष प्रो. सुरेंद्र राम ने कहा कि समाज में एड्स को लेकर अनेक भ्रांतियां और गलत धारणाएं फैली हुई हैं, जिनके कारण संक्रमित व्यक्तियों के प्रति नकारात्मक दृष्टिकोण बढ़ता जा रहा है। संचालन डॉ. दिनेश कुमार ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. वीणा वादिनी अर्याल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed