फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   टेबल टेनिस प्रतियोगिता में चमके युवा खिलाड़ी

टेबल टेनिस प्रतियोगिता में चमके युवा खिलाड़ी

Mon, 13 May 2019 02:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
टेबल टेनिस प्रतियोगिता में चमके युवा खिलाड़ी
वाराणसी। वाराणसी जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन और पंकज मेमोरियल फ ाउंडेशन के संयोजन में दो दिवसीय पंकज मेमोरियल जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गई। सिगरा स्टेडियम के टीटी हाल में खेले गए फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समारोह के विशिष्ट अतिथि बीएचयू चिकित्सा विज्ञान संस्थान की प्रोफेसर डॉ. ज्योति श्रीवास्तव ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

अलग-अलग वर्ग में हुए मुकाबलों में मेंस में पहला स्थान रितेश कुमार, दूसरे स्थान पर मोहम्मद अजहरुद्दीन व तीसरा स्थान गौरव प्रभाकर रहा। यूथ बॉयज में उत्कर्ष प्रभाकर, मोहम्मद अजहरुद्दीन व स्पर्श अरोरा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। जूनियर बॉयज में पहला स्थान उत्कर्ष, पार्थ व मोहम्मद अजहरुद्दीन ने अच्छा खेल दिखाया। सबजूनियर बॉयज में पहला स्थान पार्थ, हार्दिक व उत्कर्ष चमके। कैडेट बॉयज में पार्थ, अभिनव व प्रत्युष तथा वेटरंस मेंस में डॉ. गगनदीप, नीरज ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

वुमेन ग्रुप में वर्षा सोनकर, साक्षी शर्मा, सोनाली गौतम तो वहीं यूथ गर्ल में वर्षा सोनकर, सोनाली गौतम व पुष्पांजलि यादव अच्छा खेल दिखाया। जूनियर गर्ल में पहला स्थान अनोखी केशरी, दूसरा स्थान पुष्पांजलि यादव व तीसरा स्थान श्रुति गोंड ने जीता। सब जूनियर गर्ल में अनोखी केशरी, अन्वेषा अग्रवाल, प्रियांशी केशरी तथा कैडेट गर्ल में श्वेता सिंह, सौम्या सिंह व वेटरंस मेंस में राजेंद्र वर्मा व आलोक रघुवंशी ने अच्छा प्रदर्शन किया। इस दौरान पंकज मेमोरियल फ ाउंडेशन के सचिव नीरज श्रीवास्तव, जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन की सचिव सरिता विश्वनाथ गोकर्ण, राधाकांत, अनुराग पांडेय, पारुल, शंभू केशरी, अजीत, विनय, विकास हुडा और उत्सव सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed