फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   तीन डिग्री कम हुआ तापमान, खुशनुमा हुआ मौसम

तीन डिग्री कम हुआ तापमान, खुशनुमा हुआ मौसम

Sun, 12 May 2019 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
तीन डिग्री कम हुआ तापमान, खुशनुमा हुआ मौसम
वाराणसी। आसमान से बरसी तपिश से शनिवार को राहत मिली। दिन भर बादल छाए रहे और हवा में भी नमी रही। इस बीच दोपहर में शहर के कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी से मौसम और खुशनुमा हो गया। लिहाजा लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। बदले मौसम का ही असर रहा कि शुक्रवार की तुलना में शनिवार का अधिकतम तापमान कम होकर 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से तपती धूप, दिन भर गर्म हवाएं चलने से लोग परेशान थे। इसमें सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को होती थी। छुट्टी होने के बाद वह तपिश के साथ ही गर्म हवाओं को झेलते हुए घर पहुंच रहे थे। इधर, बढ़ता तापमान देखते हुए जिलाधिकारी ने अगले आदेश तक कक्षा आठ तक के विद्यालयों में अवकाश भी घोषित कर दिया है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला-बदला दिखा। अन्य दिनों की तरह न तो धूप तेज रही और न ही गर्म हवाएं चलीं। अचानक सुबह से ही खुशनुमा मौसम देख लोगों ने राहत महसूस किया। दिन भर बदली छायी रही और दोपहर में करीब बारह बजे धूल भरी आंधी के साथ ही सुंदरपुर, नरिया, लंका, मंडुवाडीह आदि इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई। यही कारण रहा कि सुबह से लेकर शाम तक न तो उमस रही और न ही गर्म हवा चलती रहीं। इस बीच जो मौसम 44 डिग्री तक पहुंच गया था, वह भी कम होकर 40 डिग्री तक आ गया जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। इस तरह का मौसम रविवार को भी बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed