फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   रॉबर्ट वाड्रा के बयान से कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साहित

रॉबर्ट वाड्रा के बयान से कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साहित

Thu, 18 Apr 2019 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
रॉबर्ट वाड्रा के बयान से कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साहित
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन की तैयारियों से विपक्षी खेमे में हलचल मची हुई है। हालांकि कांग्रेस, सपा-बसपा गठबंधन ने अब तक उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है, लेकिन दोनों पार्टियां ऐसे प्रत्याशी की तलाश में हैं जो भाजपा को टक्कर दे सके। ऐसे में कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी के बनारस से चुनाव लड़ने की चर्चाएं भी चल रही हैं। राबर्ट वाड्रा के प्रियंका गांधी के काशी से चुनाव लड़ने के बयान के बाद कार्यकर्ता उत्साहित हैं।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले एक रैली के दौरान कांग्रेस महासचिव ने काशी से पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने की मंशा जताई थी। तभी से पार्टी कार्यकर्ताओं में इसकी चर्चा चल रही है। सोशल साइट फेसबुक पर कैंपेन चलाकर लोगों से पूछा जा रहा है कि प्रियंका को बनारस से चुनाव लड़ना चाहिए या नहीं। वहीं स्थानीय नेताओं का कहना है कि अभी फिलहाल ऐसी कोई सूचना नहीं है, लेकिन आलाकमान का जो भी निर्देश होगा उसका पालन किया जाएगा।
विज्ञापन

इसी बीच प्रियंका गांधी के पति राबर्ड वाड्रा ने मंगलवार को बयान दिया कि प्रियंका काशी से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं, बस पार्टी हाईकमान के फैसले का इंतजार है। पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि 18 अप्रैल को रॉबर्ट वाड्रा का जन्मदिन है। इसी दिन कांग्रेस बनारस से अपने प्रत्याशी की घोषणा प्रियंका के रूप में कर सकती है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि उनके लिए महमूरगंज क्षेत्र में बड़े मकान की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed