फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बदला लेने के की थी नियाज की हत्या

बदला लेने के की थी नियाज की हत्या

Sat, 09 Feb 2019 02:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 02:34 AM IST
विज्ञापन
बदला लेने के की थी नियाज की हत्या
वाराणसी। आदमपुर थाना क्षेत्र के खिड़किया घाट स्थित शाही नाला के पास बीते 29 जनवरी को मिले नियाज अहमद के अधजले शव के मामले में आदमपुर पुलिस ने शुक्रवार को दुल्ली गढ़ही (कोतवाली) निवासी अमीर सुहेल (20) और आशीफ (19) को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने पुलिस लाइन में शुक्रवार को बताया कि गिरफ्तार अमीर और आशीफ ने पिटाई का बदला लेने के लिए नियाज की हत्या की थी। नियाज की मौत के बाद दोनों ने उसके चेहरे पर पत्थर से वार करने के बाद उसकी जैकेट से लाश को जलाने का प्रयास किया था। फिर वहां से घाट के रास्ते भाग निकले।
विज्ञापन

कोनिया निवासी रईस के पुत्र नियाज (17) की 29 जनवरी को खिड़किया घाट स्थित शाही नाला के पास लाश मिली थी। नियाज का चेहरा वजनी चीज से कूंचने के बाद उसे जलाने का प्रयास किया गया था। इस मामले में पांच फरवरी को नियाज के पिता रईस ने आदमपुर थाने में हत्या के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की जांच में लगे इंस्पेक्टर आदमपुर राजीव सिंह ने घटना स्थल के आस-पास के सीसी फुटेज की जांच की, लेकिन घटना के बाबत कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन

बाद में पुलिस ने घटनास्थल के बीटीएस (बेस ट्रांसीवर स्टेशन) और मुखबिरों के जरिए हत्यारों की तलाश शुरू की। इस दौरान आदमपुर इंस्पेक्टर को मुखबिर से सूचना मिली की नियाज की हत्या करने वाले दो अभियुक्त हनुमान फाटक स्थित सप्लाई ऑफिस के पास मौजूद हैं और कहीं बाहर भागने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर आदमपुर, हनुमान फाटक चौकी प्रभारी प्रेम नारायण सिंह, उप निरीक्षक आशीष मिश्रा, कांस्टेबल प्रकाश यादव और कांस्टेबल अनिल यादव ने मौके की घेराबंदी कर अमीर सुहेल और आशीफ को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार अमीर और आशीफ ने बताया कि घटना से पहले गांजे का पैसा न देने पर नियाज के दोस्त आशिफ उर्फ अहिरा ने दोनों की पिटाई की थी। आशिफ ने नियाज के मोबाइल से फोन कर दोनों को दुल्ली गढ़ही के पास बुलाया था। इस बात को लेकर अमीर और आशीफ के मन में मलाल था।

अमीर सुहेल और आशीफ ने नियाज की हत्या की योजना बनाने के बाद उसे घर से बुला कर पहले दशाश्वमेध घाट ले गए। वहां पर तीनों ने पहले गांजा पिया, फिर पैदल ही घाट के रास्ते खिड़किया घाट पहुंचे। वहां भी दोनों ने नियाज को गांजा पिलाया। घाट के रास्ते आने जाने के कारण पुलिस के हाथ कहीं से कोई सीसी फुटेज और सुराग नहीं लग पा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed