फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पेंशन बहाली के लिए बिजली कर्मियों का प्रदर्शन

पेंशन बहाली के लिए बिजली कर्मियों का प्रदर्शन

Fri, 14 Dec 2018 02:07 AM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
पेंशन बहाली के लिए बिजली कर्मियों का प्रदर्शन
वाराणसी। विद्युत अधिनियम 2018 के विरोध और पुरानी पेंशन बहाली के लिए बिजली कर्मचारियों ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। भिखारीपुर स्थित एमडी कार्यालय के सामने हनुमान मंदिर प्रांगण में कर्मचारियों ने अपनी मांगें रखीं। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने कहा कि विरोध प्रदर्शन का निर्णय बिजली कर्मचारियों व अभियंताओं की राष्ट्रीय समन्वय समिति, नेशनल कोआर्डिनेशन ऑफ इलेक्ट्रिीसिटी इंप्लाइज एंड इंजीनियर्स के निर्देश पर हुआ है।
विज्ञापन

कर्मचारियों की प्रमुख मांगे बिजली निगमों का एकीकरण कर उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद लिमिटेड (उप्रराविपलि) का गठन करना, सभी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन प्रणाली लागू करना, वेतन विसंगतियों का निराकरण करना, निजी क्षेत्र से बिजली खरीदने के लिए सरकारी क्षेत्र के बिजली घरों को बंद करने की नीति वापस लेना, तेलंगाना सरकार की तरह संविदा कर्मियों को नियमित करना है। सरकार को चेतावनी दी गई कि आने वाले दिनों में मांगें पूरी नहीं हुईं तो देश के सभी बिजली कर्मचारी और अभियंता 8 और 9 जनवरी को पूर्ण हड़ताल पर चले जाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आरके वाही और संचालन अंकुर पांडेय ने किया। प्रदर्शन करने वालों में जयशंकर राय, चंद्रशेखर चौरसिया, अंकुर पांडेय, तपन चटर्जी, अमितानंद त्रिपाठी, ओपी गौतम, नरेंद्र शुक्ल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed