{"_id":"5c0c27d1bdec224163422955","slug":"201544300497-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलपति और छात्रनेताओं में नोंकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलपति और छात्रनेताओं में नोंकझोंक
Updated Sun, 09 Dec 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में सुरक्षा अधिकारी को चुनाव कार्य से हटाने की मांग को लेकर शनिवार को कुलपति और छात्रनेताओं में तीखी नोंकझोंक हुई। कुलपति कार्यालय में ज्ञापन देने गए छात्रनेताओं ने अधिकारी पर मतदान के दौरान एक पैनल विशेष के लिए काम करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। कुलपति ने बिना अनुमति कार्यालय में आने पर नाराजगी जताई, जिससे छात्र आक्रोशित हो गए और बहस हो गई। ज्ञापन की कॉपी डीएम, एसएसपी और चुनाव अधिकारी को भी दी गई है।
विश्वविद्यालय में 12 दिसंबर को होने वाले छात्रसंघ चुनाव को लेकर परिसर में चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है। प्रत्याशी जहां अपने-अपने समर्थकों के साथ वोट सहेजने में लगे हैं वहीं नामांकन के दिन दो गुटों में मारपीट की घटना के बाद से ही केंद्रीय कार्यालय, चुनाव कार्यालय, मुख्य भवन सहित अन्य जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस बीच शनिवार को दोपहर में छात्रसंघ के निवर्तमान महामंत्री लालता प्रसाद मिश्र, पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र धर द्विवेदी, शिवम शुक्ला, अमित तिवारी, राकेश दूबे आदि कुलपति को ज्ञापन देने पहुंचे। अभी वह अंदर गए ही थे कि कुलपति ने बिना अनुमति आने का कारण पूछा, जिस पर छात्रनेता नाराज हो गए। करीब आधे घंटे तक नोंकझोंक के दौरान नेताओं ने कुलपति से तत्काल कार्रवाई की बात कही। करीब आधे घंटे तक बहस के बाद जब बात नहीं बनी तो नेता वापस हो गए और आंदोलन की चेतावनी भी दी।