फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   एकता ट्रेन से गुजरात गए अद (एस) कार्यकर्ता

एकता ट्रेन से गुजरात गए अद (एस) कार्यकर्ता

Wed, 31 Oct 2018 02:17 AM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
एकता ट्रेन से गुजरात गए अद (एस) कार्यकर्ता
वाराणसी/ मिर्जापुर। गुजरात में सरदार सरोवर बांध के पास बुधवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा के लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अपना दल (एस) के सैकड़ों कार्यकर्ता मंगलवार को एकता ट्रेन से रवाना हुए। वाराणसी, मिर्जापुर और पड़ोसी जिलों के कार्यकर्ताओं के लिए विशेष ट्रेन को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कैंट स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अनुप्रिया पटेल और अपना दल (एस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष सिंह पटेल ट्रेन में सवार होकर वाराणसी से मिर्जापुर पुहंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अक्तूबर को प्रतिमा राष्ट्र को समर्पित करेंगे। बुधवार को केंद्रीय मंत्री और पार्टी अध्यक्ष भी गुजरात पहुंचेंगे।
विज्ञापन

अनुप्रिया ने कहा कि दुनिया में किसी महापुरुष की सबसे ऊंची प्रतिमा के लोकार्पण के अवसर के लिए उनकी पार्टी और डॉ. सोनेलाल पटेल फाउंडेशन ने फैसला किया है कि प्रदेश के किसान और नौजवान गुजरात जाएंगे और इसके साक्षी बनेंगे। अनुप्रिया ने कहा कि 31 अक्तूबर का दिन खास है। देश को एक सूत्र में पिरोने वाले पहले सरदार पटेल का जन्म इसी दिन हुआ था। उत्तर प्रदेश के लोगों को इस कार्यक्रम से सीधे जोड़ने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed