{"_id":"5ba15e7c867a557ebb22e008","slug":"201537302140-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाय बांधने को लेकर चला लाठी-डंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाय बांधने को लेकर चला लाठी-डंडा
Updated Wed, 19 Sep 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहनिया। नरउर गांव में मंगलवार की दोपहर चकरोड पर गाय बांधने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ रोहनिया थाने पर तहरीर दी है। पुलिस मेडिकल मुआयना कराकर मामले की जांच कर रही है।
एक पक्ष के प्रवीण कुमार ने बताया कि दूसरे पक्ष के सतीश सिंह द्वारा सड़क के किनारे गाय बांधी जाती है। इस वजह से आने-जाने में दिक्कत होती है। इसे लेकर कई बार आपत्ति जताई गई लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं हुआ। प्रवीण ने कहा कि इसी बात को लेकर तीन दिन पूर्व कहासुनी भी हुई थी जिसके बाद सतीश ने घर आकर हमारे भाई और पिता से झगड़ा किया। वहीं, दूसरे पक्ष के सतीश का आरोप है कि जमीन को लेकर कुछ माह पहले कहासुनी हुई थी। गाय बांधने से किसी को कोई दिक्कत नहीं थी। जमीन विवाद से खार खाये प्रवीण, उसके भाई और दोस्तों ने मंगलवार की दोपहर हमारे घर में घुस कर मारपीट की। मारपीट में सात लोग घायल हुए हैं। रोहनिया इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।