फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   एशिया कप में खेलेगा भदोही का यशस्वी

एशिया कप में खेलेगा भदोही का यशस्वी

Thu, 30 Aug 2018 12:56 AM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
एशिया कप में खेलेगा भदोही का यशस्वी
ज्ञानपुर। श्रीलंका दौरे पर आखिरी मैच में शतक ठोंककर अंडर-19 टीम इंडिया को सीरीज जिताने वाला यशस्वी जायसवाल एशिया कप खेलेगा। विषम परिस्थितियों से जूझ कर क्रिकेट जगत में मुकाम बना रहे सुरियावां के इस युवा खिलाड़ी के प्रदर्शन की देश भर में सराहना हो रही है। एशिया कप के लिए यशस्वी के चयन की जानकारी मिलने के बाद यहां उसके घर पर खुशियों का माहौल है। मुंबई अंडर-19 में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद उसका चयन इंडिया-19 टीम में हुआ। इसमें उसे श्रीलंका दौरे पर जाने का मौका मिल गया। वहां अंतिम मैच में 114 रन ठोंककर उसने सीरीज जिता दी। इससे चयनकर्ताओं पर उसके खेल का जबर्दस्त असर पड़ा और उसका चयन इंडिया अंडर-19 टीम के लिए हो गया। 12 सितंबर से शुरू हो रहे एशिया कप की अंडर-19 टीम में यशस्वी को तीसरे स्थान पर रखा गया है। यशस्वी के कोच ज्वाला सिंह ने अमर उजाला से टेलीफोन पर हुई बातचीत में बताया कि क्रिकेट में कॅरियर अनिश्चतताओं से भरा होता है, लेकिन जिस तरह से यशस्वी खेल रहा है, अगर उसका यह प्रदर्शन जारी रहा तो वह जल्द ही रणजी में मुंबई की ओर से खेलता दिख सकता है। दूसरी ओर यशस्वी का एशिया कप के लिए चयन होने के बाद यहां उसके घर वालों और साथी खिलाड़ियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। यशस्वी की मां कंचन जायसवाल ने बताया कि मेरे बेटे के क्रिकेट में देश का नाम रोशन करने की खबर सुनकर बहुत अच्छा लगता है। भगवान से रोज प्रार्थन करती हूं कि उसे तरक्की से नवाजे। उसने बहुत संघर्ष किया है। दूसरी ओर यशस्वी के एनएनएस क्रिकेट एकेडमी सुरियावां के शुरुआती कोच मो. आरिफ और इसराइल ने एकेडमी के खिलाड़ियों के साथ मिठाइयां बांटकर यशस्वी के चयन की खुशियां मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed