{"_id":"5b5e24c24f1c1bb37b8b54ac","slug":"201532896450-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगाए पौधे, बांटा झोला, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगाए पौधे, बांटा झोला, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
Updated Mon, 30 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। रोटरी क्लब काशी की ओर से मंडुवाडीह स्थित गणपति रेजीडेंसी में रविवार को पौधे लगाकर लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान पॉलिथीन का प्रयोग न करने की अपील के साथ सदस्यों के साथ ही रेजीडेंसी के आसपास लोगों में कपड़े का झोला भी बांटा गया।
पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता को लेकर चलाए जा रहे कार्यक्रमों का असर अब दिखने लगा है। न केवल पौधे लगाए जा रहे हैं बल्कि लोग अब एक दूसरे से पॉलिथीन का प्रयोग न करने और घर से झोला लेकर ही बाहर निकलने की अपील कर रहे है। इसी क्रम में रोटरी क्लब काशी के अध्यक्ष रमेश गुप्ता और सोसायटी के अध्यक्ष अरुण तिवारी के निर्देशन में सोसायटी परिसर में 30 से अधिक पौधे लगाए गए। अपने जन्म दिन के मौके पर भी पौधे लगाकर सदस्यों ने इस आयोजन को यादगार बनाया। कार्यक्रम में रोटरी क्लब के सचिव डॉ. बृजेश जयसवाल, श्याम रस्तोगी, आयुष्मान सुरेखा, रमेश सिंह, विवेक रस्तोगी, मोहन बंसल, अनिल वर्मा, डॉ. आर के शर्मा, डॉ.वी पी शुक्ला, अजय सिन्हा, डॉ. वीरेंद्र मौर्य, संतोष गुप्ता, वीरेंद्र राणा, सुनील जायसवाल, डॉ. जेपी उपाध्याय, अवध नारायण राय, एन एन राय, विनोद पांडे, आर पी पांडे, विजया तिवारी, मीना राय आदि मौजूद रहे।