{"_id":"5b3fd32a4f1c1b90288b5091","slug":"201530909482-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विपक्ष के पास सिर्फ एक एजेंडा पीएम नरेंद्र मोदी को हराओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विपक्ष के पास सिर्फ एक एजेंडा पीएम नरेंद्र मोदी को हराओ
Updated Sat, 07 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ागांव। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने कहा कि जातिवाद, परिवारवाद की राजनीति करने वाले विपक्ष के पास कोई एजेंडा नहीं है। उनका सिर्फ एक एजेंडा है पीएम नरेंद्र मोदी को हराओ। निकट भविष्य में होने वाले चुनाव में देश की जनता एक बार फिर से इन्हें नकारकर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन की सरकार बनाएगी।
शुक्रवार को दिल्ली जाते समय हरहुआ स्थित एक निजी चिकित्सालय के हुई पत्रकारों से हुई बातचीत में भाजपा नेता ने कहा कि देश की आम जनता को यह आभास हो चुका है कि देश का भविष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही सुरक्षित है। महागठबंधन पर कहा कि कुंठित मानसिता का द्योतक सपा-बसपा का बेमेल गठबंधन है। विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार से यह पता चल चुका है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व व विकास की आंधी के सामने किसी की दाल गलने वाली नहीं है। यूपी सरकार के घटक दल सुभासपा प्रमुख के सरकार विरोधी बयान के सवाल पर भाजपा नेता ने कोई जवाब नहीं दिया।