{"_id":"5b1c243a4f1c1ba66e8b7211","slug":"201528570938-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी किल्लत पर फूटा गुस्सा, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी किल्लत पर फूटा गुस्सा, किया प्रदर्शन
Updated Sun, 10 Jun 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
लालानगर। भीषण गर्मी में पेयजल की समस्या गंभीर हो गई है। जलस्तर खिसकने से हैंडपंप जवाब दे चुके हैं। इसके बाद भी अधिकारी कोई कदम नहीं उठा रहे। इससे नाराज लोगों का गुस्सा फूटने लगा है। शनिवार को गोपीगंज नगर के कोइरान मोहाल के लोगों ने मोहल्ले में पानी की किल्लत के विरोध में नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएम को पत्रक भेजकर नलकूप चालू कराने की मांग की।
गोपीगंज नगर के कोइरान मोहाल स्थित वार्ड नंबर 11 अली नगर में पेयजल की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। मोहल्ले के लोगों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। जलस्तर नीचे जाने से हैंडपंप भी जवाब दे चुके हैं। एक वर्ष पूर्व पानी की किल्लत को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष के आश्वासन पर अली नगर मोहल्ले में समर्सिबल पंप की नीव रखी गई थी, लेकिन अब तक उसे चालू नहीं कराया जा सका। इसे लेकर नाराज नगरवासियों ने शनिवार को पालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई। नागरिकों ने डीएम और अधिशासी अधिकारी से समर्सिबल पंप को अतिशीघ्र चालू कराने की मांग की है। पंप को जल्द चालू नहीं कराने पर आंदोलन कि चेतावनी दी है। इस मौके पर अनिल यादव, पप्पू मंसूरी, गुलाम मोहम्मद, दिलीप यादव, सुभाष पासी, सलाम शरीफ, पहलवान आदि मौजूद रहे।